शोध एवं विकास में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए डाॅ दीपा बिष्ट देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 से सम्मानित 

अल्मोड़ा। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल की डाॅ दीपा बिष्ट को देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार डाॅ दीपा बिष्ट को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को लामाचैड़ हल्द्वानी में स्थित एमआईईटी कुमाऊॅ परिसर प्रांगण में प्रदान किया गया।

एसीआईसी देवभूमि फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल की डाॅ बिष्ट को बीते 25 वर्षों से शोध एवं विकास में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दिया गया है। इसके अलावा डाॅ दीपा ने रोजगार एवं उद्यमिता विकास कार्यो में उल्लेखनीय कार्य, अकादमिक नवाचारी गतिविधि को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान भी दिया है। डा दीपा के 30 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं प्रकाशित हो चुके है। डाॅ दीपा जीबी पर्यावरण संस्थान में पिछले 25 वर्षो से विभिन्न ग्रामीण तकनीकों द्वारा पर्वतीय क्षेत्र के कृषकों के आजीविका संवर्धन हेतु कार्य कर रही है। उनके द्वारा समन्वित मत्स्य पालन तकनीक में पांच हजार से भी अधिक ग्रमीणों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस तकनीक के कई मांडल ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित किये है।

यह भी पढ़ें 👉  किन्नौर न्यूज : रारंग स्टेडियम में फोरेस्ट इलेवन बना क्रिकेट चैंपियन, रारंग के शोलिंग सांतांग में 10 दिनों तक बोला खिलाड़ियों का बल्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *