अर्की में घास लेने गई महिला पर भालू का हमला

अर्की। उपमंडल अर्की की दाड़लाघाट पंचायत के नोणी गांव की महिला को भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की पहचान नोणी निवासी प्रदीप शर्मा की 38 वर्षीय माया शर्मा के रूप में हुई है।

भालू ने हमला उस समय किया जब महिला घास लाने के लिये धोबटन जा रही थी। यह हमला सुबह लगभग साढ़े दस बजे के करीब हुआ भालू ने पीछे की तरफ से महिला पर हमला किया व महिला पानी में गिर गई और उसकी चीखें सुन कर गावँ धोबटन की महिला को सुनाई दी। अन्य लोग भी हमले वाले स्थान पर पहुंच गए।

इस हमले में महिला के पेट, बाजू, पीठ व सिर पर गहरे घाव हुए। स्थानीय लोगों की मदद से महिला दाड़लाघाट अस्पताल लाया गया। महिला की हालत गम्भीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद अर्की अस्पताल रेफर कर दिया।

इस बारे में वन विभाग कुनिहार के सहायक अरण्यपाल विक्रम सिंह ने बताया कि लोगों को जंगली जानवरों से सतर्क रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि भालू के हमले से जख्मी हुई महिला को उचित सहायता प्रदान की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  छत्तीसगढ़: भालु के हमले से महिला की मौत, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *