हवालबाग मण्डल में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत होने वाले  कार्यक्रमो को लेकर हुई बैठक 

अल्मोड़ा।  भारतीय जनता पार्टी मंडल हवालबाग में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत होने वाले आगामी कार्यक्रमो को लेकर बैठक आयोजित कि गई, बैठक में अध्यक्षता हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट द्वारा की गई, मंडल अध्यक्ष द्वारा सभी का स्वागत करते हुए मंडल में किए गए पार्टी के कार्यों के बारे में जानकारी दी ।

 बैठक में मुख्य वक्ता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,रवि रौतेला  द्वारा अपनी बात रखते हुए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के विकास कार्यों को रथ यात्रा के तहत जानकारी देते हुए सभी समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है,विकसित भारत संकल्प यात्रा सभी बूथों ग्राम सभाओं में जाएगी, जिसके तहत सभी लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकों जन कल्याण कारी योजनाओं के बारे में बताया जायेगा,लाभार्थियों को आ रही समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां बांटी गई, और इस यात्रा के मकसद व केन्द्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं के बारे में बताया गया।

 उन्होंने कहा कि इस यात्रा में लोगों को एकत्र करना, विकसित भारत का संकल्प लेना, लोगों कि स्वास्थ्य जांच करवाना, लोगो के  सरकारी योजनाओं के फार्म भरवाना, साहित्य वितरण करना , व my bhart  पोटल पर युवाओ का पंजीकरण करवाना है, इन सभी कार्यक्रम को सफल बनाने को सभी को अपनी, अपनी तरफ से सहयोग देने पर जोर दिया।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश सह सयोजक पंचायत प्रकोष्ट महेश नयाल का कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी से स्वागत किया,और वक्ताओं ने कहा कि इनको पंचायत सह सायिजक बनाने से पार्टी को ग्रामीण क्षेत्र में मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  गुड न्यूज : ऋषिकेश के अमितग्राम गुमानीवाला में ग्रामीणों के आगे झुकी सरकार, अंग्रेजी शराब ठेका बंद

बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री एव जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट,

यह भी पढ़ें 👉  हेमकुंड साहिब यात्रा: सेना के जवानों ने 4 किमी बर्फ हटाकर आवाजाही की सुचारु

मंडल महामंत्री सुंदर मटियानी व मनीष बिष्ट ने सयुक्त रूप से बैठक का संचालन किया,बैठक में कुंदन कुमार बिष्ट,महेंद्र रावत,विनोद कनवाल,मनोज कनवाल, चन्दन रावत,विवेक मुसयूनी,गोपाल रायल, अशोक बिष्ट,हेम कनवाल,सुनील नेगी,नरेंद्र बिष्ट,दीपक अधिकारी,दीपक नेगी,सरस्वती बिष्ट ,बालम मेहता समस्त कार्यकर्ता कार्यकर्ता मोजूद रहे,

यह भी पढ़ें 👉  28अप्रैल 2024 : आज दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *