शादी समारोह में भिड़े दो पक्ष… महिलाओं से छेड़खानी, खाने को लेकर विवाद, जमकर हुआ हंगामा

अमरोहा। शादी समारोह में खाने को लेकर अलग-अलग बिरादरी के दो पक्षों के बीच जमकर लाठी ठंडे चले। एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया गया। महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई। घटना में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस में बिगड़ते हाल संभाले। पुलिस ने दोनों पक्ष के तेरह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया के एक मोहल्ले की है। 28 अप्रैल की रात यहां पर सैनी बिरादरी के एक परिवार में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के ही अनुसूचित जाति के युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। पीड़ित युवक ने मारपीट और गाली-गलौज करने से मना किया तो दबंग हाथ में फावड़ा और तमंचे लेकर घर में घुस आए।

जान से मारने की नीयत से फावड़े से हमला कर दिया। बचाव में आए परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की। तमंचे की बट से भी हमला किया। बचाव में आईं घर की महिलाओं के साथ छेड़खानी की। गर्भवती महिला को भी लाठी डंडों से पीटा गया। घटना में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस में बिगड़ते हालात संभाले। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में वीरसिंह, आकाश, विकास, विशाल, सुभाष, रोशन सिंह और टेकचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के भी छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

दूसरे पक्ष का आरोप है कि शादी समारोह में दावत का कार्यक्रम चल रहा था। तभी अनुसूचित जाति का युवक शराब के नशे में पहुंचा और खाना मांगने को लेकर गाली-गलौज करने लगा। वहां मौजूद लोगों ने समझा कर उसे घर भेज दिया था, लेकिन बाद में अन्य लोगों को बुला लाया और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप है। सीओ ने बताया कि दूसरे पक्ष की तरफ के सुनील, मोहित, अर्जुन, सुमित, अनिल और सुखबीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले, मुख्यमंत्री धामी बने साक्षी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *