यूपी ब्रेकिंग : यमुना एक्सप्रेस-वे पर विमान की आपात लैंडिंग, लोगों की भीड़ जमा

मथुरा। आज गुरूवार को नौहझील थाना क्षेत्र में अचानक यमुना एक्सप्रेस-वे पर तकनीकी खराबी के चलते एक ट्रेनर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जिसके बाद क्षेत्र में खलबली मच गई और आसपास के गांव के लोग विमान को देखने के लिए मौके पर जमा हो गए।

आज दोपहर एक बजे के करीब यमुना एक्सप्रेस-वे के आसपास विमान चक्‍कर काटने लगा। जिसके बाद मौक पर पुलिस पहुंच गई और अपनी मौजूदगी में विमान की लैंडिंग कराई। ये चार्टर प्‍लेन है। विमान में दो लोग सवार थे, जो सुरक्षित है। विमान नारनौल (हरियाणा) से अलीगढ़ जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  29अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *