आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी(आप) ने वीरवार को आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

लिस्ट में पांच मंत्रियों के नाम शामिल है। संगरूर से कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, अमृतसर से कुलदीप धालीवाल, भटिंडा से गुरमीत सिंह खुंडियां, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर और और पटियाला से स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह को टिकट दिया गया है।

पिछले साल जालंधर से चुनाव जीते आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील रिंकू को दोबारा मौका दिया गया है। वहीं फरीदकोट से पंजाबी कलाकार करमजीत अनमोल और हाल ही में कांग्रेस से आप में आए पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब से पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

पिछले दिनों आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान शुरू किया था। अभियान का नाम पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम पर ‘संसद च वी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब ते वधेगी शान'(संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब और बढ़ेगी शान) रखा था। उस दौरान मान ने कहा था कि हम पंजाब की सभी 13 सीटें जीतेंगे। उन्होंने लोगों से भी आम आदमी पार्टी को 13-0 से चुनाव जीताने की अपील की थी।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज: स्वीप टीम ने खाहली मतदान केन्द्र में जगाई मतदान की अलख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *