अल्मोड़ा….प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का अल्मोड़ा आगमन

अल्मोड़ा। उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी दिनांक 27-03- 2023 को अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि भगत सिंह कोश्यारी पिथौरागढ़ जनपद से कार द्वारा अल्मोड़ा आयगें।

उन्होंने बताया कि कोश्यारी के 10:40 दन्या पहुंचने पर मंडल भाजपा दन्या मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा जिसके बाद सूक्ष्म जलपान तथा कार्यकर्ताओं के साथ भेंटवार्ता करेंगे। उसके बाद गुरुडा़बाज में जागेश्वर मंडल के कार्यकर्ता द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा और बाड़ेछीना में बाड़ेछीना मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे ,चितई में अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता उनका स्वागत स्वागत करेंगे।

उसके बाद उनके अल्मोड़ा पहुंचने पर अल्मोड़ा सर्किट हाउस मैं नगर मंडल के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे तत्पशचात जनपद के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जिला पदाधिकारीयों नगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करने का कार्यक्रम है और सायं 4:00 अल्मोड़ा से रानीखेत को प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नगर में हर चार किलोमीटर में खुल रही शराब की दुकानें, प्रदेश सरकार क्यों बनी है मौन बडा सवाल - वैभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *