अल्मोड़ा — दन्या क्षेत्र में 100 मीटर नीचे खाई में गिरी अल्टो कार 6 लोग घायल पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर तत्काल पहुंचाया अस्पताल

अल्मोड़ा– यहां एक अल्टो कार के सड़क से 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार 6 लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिसमें एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को हर सेंटर रिफर काट दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार दोपहर को हल्द्वानी से दन्या की ओर जा रहा रही एक अल्टो कार सुआखान के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई इस दुर्घटना में कार में सवार सभी यात्री कार में फंस गए
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह पुलिस बल को साथ लेकर तत्काल मौके पर पहुंचे और खाई में उतर कर स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UK 01c 1712 Alto car में फंसे घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया।

जहां से घायल यात्रियों को मौके पर मौजूद वाहनों की मदद से प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी धौलादेवी पहुंचाया गया। इस घटना से एक बालिका यात्री को गंभीर चोट आई है। और अन्य को हल्की चोट है। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में
1 चालक शंकर सिंह गैरा पुत्र राम सिंह
2- मोहन सिंह गैड़ा पुत्र त्रिलोक सिंह 40 वर्ष हल्की चोट,
3- प्रेमा पत्नी मोहन gaira 35 वर्ष हल्की चोट,
4- कुमारी वैष्णवी 13 वर्ष गंभीर चोट,
5- कुमारी हेमू 10 वर्ष हल्की चोट,
6- हर्ष 8 वर्ष हल्की चोट। निवासी गण कस्बा दन्या जनपद अल्मोड़ा सवार लोगों को पुलिस द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  काम की बात …क्या टॉयलेट जाने के बाद आप भी नहीं धोते हाथ, जान लीजिए कितनी बड़ी गलती कर रहे आप?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *