सितारगंज…#गुस्सा : कच्चे आढ़तियों की मनमानी से नाराज किसानों ने लगाया जाम

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
धान खरीद में कच्चे आढ़तियों की मनमानी से नाराज किसानों ने मंडी गेट पर जाम लगा दिया। इस बीच किसानों ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही आरोप लगाया कि धान में बीस प्रतिशत तक की कटौती की जा रही है। इसके बाद किसान अमरिया चौराहे पर धरने पर बैठ गए हैं।


किसानों का आरोप है सरकार की तरफ से की जा रही खरीद में उनके धान में 20 प्रतिशत तक की कटौती की जा रही है। नियमानुसार 48 घंटे के भीतर खरीदे गये धान की पेमेन्ट की जानी चाहिए, लेकिन उन्हें समय पर बकाया नहीं दिया जा रहा। मंडी में एक सप्ताह तक धान से लदी ट्रालियां खड़ी रह रहती हैं। उनका आरोप था कि सरकारी खरीद में भी किसानों को लूटा जा रहा हैं।

राजनीति…#हल्द्वानी : अभी और होंगे कांग्रेस में शामिल :हरदा, प्रीतम बोले, सत्ता से बीजेपी जा रही है कांग्रेस आ रही है, भाजपा के 8 विधायक कांग्रेस करेंगे ज्वाइन!

इस दौरान किसानों ने आढ़तियों व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेता साहब सिंह व गुरसेवक सिंह का कहना था कि जब तक धान की खरीद सही तरीके से नहीं होती व व्यवस्था नहीं बनाई जाती किसान धरना व जाम समाप्त नहीं करेंगे। करीब एक घंटे से जाम लगा हुआ है और पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी हैं।

ब्रेकिंग न्यूज…#नई दिल्ली : कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल और संजीव आर्य, देखें लाइव

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : VIDEO/ नैनीताल जिले के जंगलों में लगी आग बुझाने में जुटा वायुसेना का MI-17 हेलीकाप्टर, भीमताल झील से पानी लिफ्ट कर डाल रहा आग पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *