अल्मोड़ा- भाजयुमो नव मतदाता सम्मेलन में युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान की अपील

अल्मोड़ा- आज दिनांक 10 जून को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तर पर नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे युवाओं से पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने का संवाद किया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि विगत 9 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार और राज्य सरकार लगातार राष्ट्रहित में नित नए आयाम स्थापित कर रही है उन्होंने युवाओं से बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस त्यौहार में भाग लेने की अपील भी करी

वही भाजयुमो प्रदेश मंत्री और अल्मोड़ा के जिला प्रभारी रोहित ओझा ने युवाओं से एकजुट तथा संकल्पित होकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्य करने का आवाहन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्र जोशी ने करी, संचालन नगर महामंत्री भाजयुमो पारस कांडपाल ने किया

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री और युवा मोर्चा प्रभारी महेश बिष्ट जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरु रानी जिला महामंत्री भाजयुमो प्रकाश बिष्ट हवालबाग मंडल अध्यक्ष भाजपा संजय बिष्ट नगर अध्यक्ष भाजयुमो चंदन बहुगुणा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट हवालबाग मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह सलाल भैंसिया छाना मंडल अध्यक्ष प्रकाश वाणी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड में सात फीसदी तक बढ़े बिजली के दाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *