पेट्रोल पम्प कर्मचारियों पर मुकदमे पर भड़का एसोसिएशन, सुबह से दोपहर तक बंद रहे पम्प

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
पेट्रोल पम्प कर्मचारियों से मारपीट के मामले में दोनों पक्षों पर केस दर्ज करने पर पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने नाराजगी जताई। सोमवार को एसोसिएशन ने सितारगंज क्षेत्र के पेट्रोल पम्पों पर सुबह छह से एक बजे तक हड़ताल की। इस दौरान खटीमा चौराहा स्थित गुरुनानक पेट्रोल पंप पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। एसोसिएशन की हड़ताल को व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने भी समर्थन दिया। जानकारी पर मौके पर तहसीलदार शुभागनी पहुंचीं और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद पेट्रोल पंपों की हड़ताल समाप्त हुई।

मुंबई : घाटकोपर के स्लम में बने गोदाम में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां आग बुझाने पहुंची

बीते 14 दिसम्बर की रात में खटीमा चौराहा स्थित गुरुनानक पेट्रोल पंप पर दो युवक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सेल्समैन से पेट्रोल डालने को कहा। पेट्रोल पंप बंद होने के कारण कर्मचारी ने मना कर दिया। इस कारण दोनों ने कर्मचारियों से मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने कर्मचारियों की तहरीर पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही युवकों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया। इस मामले को लेकर एसोसिएशन ने नाराजगी जताई। साथ ही विरोध में सुबह छह से एक बजे तक सितारगंज क्षेत्र के पम्प बंद रखे। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया।

ब्रेकिंग : BRO का निर्माणाधीन पुल गिरा, हादसे में 27 मजदूर घायल

उन्होंने कहा कि पुलिस तत्काल कर्मचारियों से मुकदमा वापस ले। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष ने भी मांगो का समर्थन किया। दोपहर में तहसीलदार शुभागनी मौके पर पहुंचीं और उनकी समस्या सुनी। साथ ही जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस मौके पर व्यापार मंडल महामंत्री मनीष किनरा, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिंघल,पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गुप्ता,सुखदेव सिंह,महेश मित्तल,नरेश कंसल,सुंदर गोगना,गुरविंदर सिंह,आनंद सिंह,मनीष मित्तल,नवतेज सिंह,पंकज गहतोड़ी, अजित सिंह जोशन,वीर सिंह, आदि उपस्थित रहे!

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग : सड़क के बीच खड़े सांड ने स्कूटी सवार युवक को उतारा मौत के घाट, युवक के सीने के आर पार हो गए थे सांड के सींग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *