बद्दी न्यूज : चार दर्जन लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल,भाजपा दून व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष ने समर्थकों समेत थामा कांग्रेस का दामन, कांग्रेस होगी मजबूत— बबलू पंडित

बद्दी। हिमाचल में प्रदेश में अभी विस चुनावों को समय बचा है लेकिन लेकिन विस चुनावों के मद्देनजर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां विस चुनावों को लेकर दावेदारियों का जोर है, वहीं दोनों दलों के नेताओं ने सेंधमारी और शह व मात का खेल शुरू कर दिया है। दून विधानसभा क्षेत्र के तहत गांव बुरांवाला में इंटक प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित की अगुवाई में चार दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा को बाय बाय कहकर कांग्रेस का दामन थाम लिया।


दून भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष हैप्पी शर्मा की नेतृत्व में चार दर्जन से अधिक लोगों ने बबलू पंडित की अगुवाई में कांग्रेस का दामन थामा। विस चुनावों से पहले इंटक प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित ने कांग्रेस की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है। पहले भी बबलू पंडित संघ और भाजपा के किले में सेंधमारी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल कर चुके हैं।

कभी खुशी— कभी गम : अंतिम मुकाम पर ठिठक कर रह गई है रोडवेज की प्रस्तावित हल्द्वानी —शिमला बस सेवा, एक बस का इंतजाम नहीं हो पा रहा


भाजपा व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष हैप्पी शर्मा ने कहा कि इंटक प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में दून में कांग्रेस को नई दिशा मिलेगी। हम सब पूरी एकजुटता के साथ भाई बबलू पंडित के साथ हैं। इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में और भी लोगों को कांग्रेस में शामिल किया जाएगा।

हिमाचल ब्रेकिंग : दो अफगानी छात्र शिमला में और हिमाचल का कम से कम एक व्यक्ति अफगानिस्तान में फंसा

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड से नाबालिगा को ले भागा युवक हिमाचल के कुल्लू से गिरफ्तार, पीड़िता भी बरामद


दून भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष हैप्पी शर्मा, सूरज शर्मा बल्याणा, नीरज शर्मा, सुनील शर्मा, गुरदास धीमान बुलांवाला, गुरदेव ठाकुर पलांखवाला, शुभम राणा, रजत शर्मा, प्रदीप शर्मा, राहुल शर्मा, अक्षय चौहान, आशीष, आयूष, हनी, राज कुमार समेत चार दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। पार्टी में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का हार पहनाकर स्वागत किया गया। इंटक प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित ने कहा कि पार्टी में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, प्रदेश महासचिव राकेश धीमान, कांग्रेस सेवादल के जिला सचिव हरबंस ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, बीबीएन इंटक अध्यक्ष देवराज शर्मा, उपाध्यक्ष हेम राज ठाकुर, महासचिव महेंद्र सिंह, बीबीएन उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह समेत इंटक के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : किसान आंदोलन से हिमाचल, राजस्थान,यूपी, बिहार, दिल्ली, प. बंगाल व पंजाब राज्यों की ट्रेनें प्रभावित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *