आप के हुए भूपेश @ बागेश्वर : भूपेश उपाध्याय ने थामा आम आदमी पार्टी का झाडू

बागेश्वर । विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनैतिक दलों में भगदड़ तेज हो गई है। कल हल्द्वानी में भाजपा जिला कार्यकारिणी के दो सदस्यों ने अपने पदों से इस्तीफा दिया था तो अब खबर बागेश्वर से आ रही है। यहां कभी कांग्रेस के पूर्व दर्जा मंत्री रहे और पिछले विधानसभा चुनावों में बसपा से चुनाव लड़ने वाले मंत्री भूपेश उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। वह भी दिल्ली में।


मंगलवार को दिल्ली में भूपेश उपाध्याय को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके आप में शामिल होने के साथ बागेश्वर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होंगी। कयास यह है कि उपाध्याय अब कपकोट विधानसभा क्षेत्र से आप के प्रत्याशी होंगे।
बागेश्वर जिले के कपकोट विधानसभा के भतौड़ा गांव निवासी भूपेश कांग्रेस के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के समय दर्जा राज्य मंत्री रहे। बाद में वह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भी रहे। कपकोट विधानसभा से टिकट नहीं मिलने पर पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने बसपा से चुनाव लड़ा है।

चंपावत@ देवीधुरा के बग्वाल में आठ मिनट चला पत्थर युद्ध, 75 का बहा रक्त, मां बाराही हुई प्रसन्न

हल्द्वानी @ छोटा कैलाश मर्ग पर जहां हो रहा था भूस्खलन, वहीं बंद हो गई इस भाई की बाइक, फिर क्या हुआ देखें

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : निर्झर ने बुजुर्ग मतदाताओं के घरों में जाकर मतदान की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *