बागेश्वर ब्रेकिंग : शिकारी खुद ही हो गया शिकार, दो अन्य साथियों के साथ जंगल में शिकार को गये युवक की गोली लगने से मौत

बागेश्वर। भद्रकाली कपूरी जंगल में नदी किनारे जंगली सुअर का शिकार करने निकले तीन शिकारियों में से एक का शव मौके से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि उसकी सीने और चेहरे पर गोली के छर्रों के निशान पाए गए हैं। फिलहाल कांडा पुलिस मौके पर पहुंच गई है। और मृतक के साथ गए दो लोगों से पूछताछ कर रही है।


मिली जानकारी के मुताबिक शनि—रविवार की शाम कांडा पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धपोला सेरा गांव का 35 वर्षीय रविंद्र सिंह पुत्र हयात सिंह अपने दो साथियों कांडा के 39 वर्षीय संजय नगरको​टी पुत्र नंदन सिंह नगरकोटी और भदौरा निवासी 33 वर्षीय पवन धपोला पुत्र सुरेंद्र सिंह धपोला के साथ भद्रकाली कपूरी जंगल के बीच नदी किनारे जंगली सुअर कर शिकार करने के लिए गए थे। लेकिन इसी बीच इनमें से रविंद्र सिंह साथी शिकारियों द्वारा चलाई गई गोली का शिकार हो गया। उसकी मौत हो गई।

धर्म कर्म — आज‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍ है श्रावणी अमावस्या! कैसे इस दिन शिव पूजा से होती है,सभी मनवांछित फलों की प्राप्ति


आज सुबह मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस शव का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। जबकि रविंद्र के साथ गए दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है।

चंपावत न्यूज : शारदा नदी में मिला नेपाली नागरिक का शव, पैरों में अजीब जख्म देखकर पुलिस भी हैरान

यह भी पढ़ें 👉  29अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल


कार्यकारी थाना प्रभारी खुशवंत सिंह टीम आज सुबह घटना की जानकारी मिलने पर धपोला सेरा गांव पहुंचे। घटना स्थल जंगल में डेढ़ किमी अंदर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड में सात फीसदी तक बढ़े बिजली के दाम

इस खबर पर और विवरण का प्रतीक्षा है। आप हमारे साथ बने रहें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *