अच्छी खबर…#बागेश्वर : रंग ला रहा पुलिस को आपरेशन स्माइल, तीन बिछड़ों को परिवार से मिलाया
बागेश्वर। आपरेशन स्माइल के तहत पुलिस ने 3 गुमशुदा को सकुशल बरामद कर अपनों से मिलाया है।
एक पल के लिए भी कोई अपना दूर हो जाए तो इंसान बौखला उठता है। अपनों से बिछड़ने का दर्द केवल वहीं समझ सकता है। जिसने अपनों की तलाश में दर-दर की ठोकरें खाईं है। लेकिन, पुलिस का आपरेशन स्माइल ऐसे लोगों की न केवल मदद कर रहा है। बल्कि लापता व अपहृत को तालशकर अपनों से मिला रहा है।
आपरेशन स्माइल चलाकर पुलिस ने ऐसे मामलों को चिन्हित किया। मालूम हो कि जनपद पुलिस का आजकल ऑपरेशन स्माइल अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस ने दो महिला व एक पुरुष गुमशुदा को परिवार से मिलाया। बागेश्वर की हीरा देवी को रीमा से खोजा। वहीं गरुड़ क्षेत्र के रवि को कौसानी से तो यहीं की गुमशुदा तनुजा को सोमेश्वर से सकुशल बरामद किया।
आपरेशन स्माइल ने कई परिवारों की खुशियों को वापस लौटा दिया है।अपनों ने पुलिस का धन्यवाद दिया।
आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें