अल्मोड़ा— महाजनसम्पर्क अभियान के तहत युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जोशी के नेतृत्व में निकाली बाइक रैली

अल्मोडा- मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसम्पर्क अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष राजन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में कर्बला तिराहे से सिकुड़ा बैंड तक दोपहिया वाहन की बाइक यात्रा निकाली जिसमे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशांक रावत जी मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत लगातार प्रदेश भर में प्रवास कर महाजनसम्पर्क अभियान में युवा मोर्चा द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों में सम्मिलित हो रहे है। जिला अध्यक्ष राजन चन्द्र जोशी ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अल्मोड़ा जिले के 12 मंडलों में अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं तक मोदी सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धि को बताने का कार्य कर रहे हैं। युवा मोर्चा कही पद यात्रा तो कहीं बाइक यात्रा व कहीं नव मतदाता सम्मेलन के माध्यम से लोगों तक सन्देश पहुचाने का कार्य कर रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों में भी एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का कार्य करेंगे। बाइक यात्रा के संयोजक नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा ने सभी युवाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत,जिला अध्यक्ष राजन जोशी,जिला महामंत्री प्रकाश बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष नमन गुरुरानी,नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट,हवालबाग मंडल अध्यक्ष,सूरज सलाल,पूर्व महामंत्री भजयुमो सौरभ बहुगुणा,भाजपा मंडल महामंत्री हवालबाग मनीष बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष ललित कनवाल प्रकाश पांडेय,मोहित तिवारी,आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : राहुल बनकर दुष्कर्म करने का आरोपी अफजाल गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *