हिमाचल चुनाव : वोटिंग से एक दिन पहले बीजेपी ने हिमाचल कार्यकारिणी के सदस्य अनु ठाकुर व मंडी से निर्दलीय खड़े हुए प्रवीण शर्मा को पार्टी से निकाला

शिमला। बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में वोटिंग से एक दिन पहले कार्यकारिणी सदस्य अनु ठाकुर को पार्टी से निकाला। अनु ठाकुर को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया है. उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।


हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी राज्य कार्यकारिणी समिति की सदस्य अनु ठाकुर को ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के लिए शुक्रवार को निष्कासित कर दिया। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने अनु ठाकुर को छह साल की अवधि के लिए निष्कासित कर दिया क्योंकि वह ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों में शामिल थीं और पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ काम कर रही थीं। वह कुल्लू जिले के अन्नी विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली हैं।

भाजपा ने इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार सहित अपने पांच नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। राज्य की 21 सीटों पर भाजपा बागियों से जूझ रही है।


दूसरी ओर मंडी जिला की हाट सीट मानी जा रही विधानसभा क्षेत्र सदर मंडी से भाजपा से बगावत करके निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ रहे प्रवीण शर्मा को मंडी जिला भाजपा ने मतदान की पूर्व संध्या पर पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

प्रवीण शर्मा को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा निष्कासित करने के आदेश जारी नहीं किए हैं पर उन्हें भाजपा के संगठनात्मक जिला मंडी के जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह ने निष्कासन के आदेश शुक्रवार बाद दोपहर जारी किए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल ब्रेकिंग: जंगल में मिला लगभग 20 दिन पुराना सड़ा-गला अज्ञात शव

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला मंडी के जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह ने प्रवीण शर्मा द्वारा पार्टी अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्व निर्दलीय चुनाव लड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता को तुरंत प्रभाव से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान जयंती: हनुमान जन्मोत्सव पर आज राजधानी देहरादून में निकलेंगी शोभायात्राएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *