मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिकित्सालय में किये फल वितरित

अल्मोड़ा-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन आज पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया।

अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों ने अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय में जाकर भर्ती रोगियों को फल वितरण किये।इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जिसमें 25 वर्ष तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया।प्रथम पुरष्कार गुरूलाल,द्वितीय पुरष्कार मनोज जोशी,तृतीय पुरष्कार मनोज रावत को क्रमशः 5100,2100,1100 नगद दिया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पिथौरागढ़ सह प्रभारी पिथौरागढ़ गोविंद पिलख्वाल,प्रदेश कार्य कार्यकारणी सदस्य रवि रौतेला,जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,बीना नयाल,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट,सह प्रभारी जगत तिवारी,नगर महामंत्री मनोज जोशी,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे, तारा जीना,चम्पा पांडे,महिलामोर्चा जिला महामंत्री रेखा आर्य,दीप्ति पवार,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जोशी,नमो ऐप के कृष्ण बहादुर सिंह,अजय वर्मा,ललित मेहता,आनन्द कनवाल,दीक्षांत पवार,घनश्याम जोशी, महेश बिष्ट,सौरभ वर्मा,कृष्णा सिंह,प्रकाश बिष्ट,चंदन बहुगुणा,कन्हैया बिष्ट,पारस कान्डपाल,कनक पंत,आशीष गुरुरानी,जगदीश तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: हल्द्वानी बायपास पर बेकाबू होकर खाई में गिरे ट्रक में लगी आग, चपेट में आया जंगल, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *