देहरादून…भाजपा के हुए कर्नल अजय कोठियाल, सीएम धामी और मदन कौशिक ने दिलाई सदस्यता

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ नेता मदन कौशिक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था।

ब्रेकिंग…बेल्जियम और स्पेन में हुए समलैंगिक इवेंटों से यूरोप में फैला मंकी पॉक्स, एक ही इवेंट में शामिल हुए थे 80 हजार लोग


कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के बाद तीन सौ से अधिक पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजे गए इस्तीफे में पदाधिकारियों ने कहा था कि वर्तमान में जिस तरह से संगठन काम रहा है, उससे लगता है कि उत्तराखंड में ‘आप’ का कोई भविष्य नहीं है।

चंडीगढ…ब्रेकिंग : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. सिंगला मंत्रीमंडल से बर्खाश्त होते ही गिरफ्तार, एक प्रतिशत कमीशन मांग रहे थे हर काम का


अपने इस्तीफे को लेकर कर्नल ने कहा था कि त्यागपत्र पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिया है। कोठियाल के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने भी इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य का कुलपति बिष्ट ने किए निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *