ब्रेकिंग न्यूज : अजय भट्ट का मोदी कैबिनेट में शामिल होना तय, शाम 6 बजे शपथ ग्रहण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम 6 बजे कैबिनेट का विस्तार करेंगे। माना जा रहा है कि बदलाव के बाद ये मोदी की सबसे युवा और टैलेंटड टीम होगी। दरअसल मोदी का फोकस यंग टीम के साथ कोरोना महामारी और खराब होती अर्थव्यवस्था का मैनेजमेंट बेहतर करना है। हालांकि, अगले साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी समीकरणों का ध्यान रखा गया है, पर इसमें टैलेेंट का बैलेंस भी रखा गया है। इनमें 24 नाम फाइनल हो चुके हैं। बहुत पुख्ता सूत्रों के अनुसार मोदी कैबिनेट में उततराखंड से अजय भअ्ट को एंट्री मिल गई है। शाम को भअ्ट नए मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे।
इस कैबिनेट की तस्वीर भी करीब-करीब साफ हो चुकी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुप्रिया पटेल, नारायण राणे, हिना गावित, सुनीता दुग्गल, पशुपति पारस, मीनाक्षी लेखी समेत कई नेता प्रधानमंत्री आवास पर पहुंच गए हैं।
टीम मोदी के नए चेहरे

  1. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  2. सर्वानंद सोनेवाल
  3. पशुपति नाथ पारस
  4. नारायण राणे
  5. भूपेंद्र यादव
  6. अनुप्रिया पटेल
  7. कपिल पाटिल
  8. मीनाक्षी लेखी
  9. राहुल कसावा
  10. अश्विनी वैष्णव
  11. शांतनु ठाकुर
  12. विनोद सोनकर
  13. पंकज चौधरी
  14. आरसीपी सिंह (JDU)
  15. दिलेश्वर कामत (JDU)
  16. चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (JDU)
  17. रामनाथ ठाकुर (JDU)
  18. राजकुमार रंजन
  19. बी एल वर्मा
  20. अजय मिश्रा
  21. हिना गावित
  22. शोभा करंदलाजे
  23. अजय भट्ट
  24. प्रीतम मुंडे
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सम्मान : नेपाल से सम्मानित होकर लौटे रानीपोखरी के ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *