पिरौरागढ़… #ब्रेकिंग : हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही गाड़ी खाई में गिरी, तीन महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

पिथौरागढ़। आज शुक्रवार यहां सुबह एक अप्रिय घटना हो गया है। एक वाहन खाई में गिरने से तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी से थल की ओर जा रहा एक यात्री वाहन बांसपटान के गोदीगाड़ के समीप खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही बेड़ीनाग थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को एंबुलेंस और अन्य सरकारी वाहनों से बेड़ीनाग अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों ने रश्मि चंद पत्नी बृजेश चंद, गीता चंद पत्नी हरीश चंद निवासी लेजम कौली थल और प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद निवासी गैना बड़ालू को मृत घोषित कर दिया।

चालक अनिल कन्याल निवासी थल, चंदन सिंह सामंत निवासी गोलाकुड़ी तड़ीगांव और बृजेश चंद निवासी लेजम कौली गंभीर रूप से घायल हैं। इनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल: नालागढ़ के एक चंगर क्षेत्र के अभिपुर गांव में भीषण अग्निकांड, खेतों में लगी आग बुझाते बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *