नालागढ़… दून भाजपा को चौधरी रामकुमार ने दिया करारा झटका, महिला मोर्चा नेत्री माया रानी कांग्रेस में शामिल

नालागढ़। पूर्व बीडीसी गुरु माजरा और दून भाजपा महिला मोर्चा सदस्य माया रानी अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हो गई है।


दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने अपने जन सम्पर्क अभियान ’आपका बेटा आपके द्वार’ के तहत ग्राम पंचायत किशनपुरा के गांव गुरु माजरा पहुंचे।

यहां भाजपा नेत्री माया रानी ने अपने समर्थकों सहित चौधरी राम कुमार का भव्य स्वागत किया और भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।
वहीं राम कुमार ने बातचीत करते हुए बताया की दून की जनता अब भाजपा के झूठे वायदों और जुमलो से परेशान होकर मुझे और कॉग्रेस को समर्थन दे रही है।

राम कुमार ने कहा की दून क्षेत्र में विकास की जो गति रुक गई थी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही दोगुनी गति से विकास की गाड़ी पटरी पर दौड़ेगी। वहीं पूर्व भाजपा नेत्री माया रानी ने बताया की वह भाजपा की झूठी नीतियों से दुखी होकर चौधरी राम कुमार को अपना समर्थन कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज: शोभित बने कांग्रेस के मीडिया स्टेट कॉर्डिनेटर, जताया आभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *