दुखद…#चौखुटिया : रामगंगा किनारे मिला नेपाली मजदूर का शव
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। यहां अगनेरी मंदिर के निकट रामगंगा नदी के किनारे गंगा आरती घाट के पास स्थानीय लोगों ने शव देखा।
लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान नेपाली मजदूर के रूप में हुई है। मौत का कारण का पता नहीं चल पाया है।
थानाध्यक्ष दिनेश गोस्वामी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण रामगंगा नदी में डूबने से हो सकती है।
पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। क्षेत्रवासियों के अनुसार उक्त नेपाली मजदूर क्षेत्र में बन रहे एक मोटर मार्ग में काम करता था। चार दिन से वह दिखाई नहीं दे रहा था।
आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें