शक्तिफार्म…दल बदल : कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष किशोर राय साथियों समेत भाजपा में गए

नारायण सिंह रावत

शक्तिफार्म। भाजपा ने आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस में बड़ी सेंधमारी की। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा, वही आम आदमी पार्टी के भी करीब, दो दर्जन लोगों ने भाजपा पर आस्था जताई।


कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशोर राय अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा विधायक सौरभ बहुगुणा ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।

हल्द्वानी…एक्सक्लूसिव : भावना पांडे की आडियो वायरल—मोहन बिष्ट को दे रही संदेश, सरिता आर्या व बिट्टू कर्नाटक पर दस लाख लेने के आरोप, भावना बोलीं— आडियो बिल्कुल सच्ची

किशोर राय ने कहा कि वह, सौरभ एवं भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस की रीति एवं नीति उन्हें कभी पसंद नहीं आया। आज पुनः घर वापसी की है। इधर ग्रामसभा बैकुंठपुर एवं रुदपुर के करीब दो दर्जन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का दामन थामा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी न्यूज …बिजली, पानी और वनाग्नि जैसे गंभीर मामले को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, अविलंब उचित कार्यवाही की मांग


किशोर राय द्वारा भाजपा का दामन थामे जाने के बाबत पूर्व विधायक एवं पूर्व कुमाऊँ मंडल विकास निगम अध्यक्ष, किरन चंद्र मंडल ने कहा कि क्षेत्र के कांग्रेसियों ने, किशोर राय को कभी भी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष माना ही नहीं है। किशोर इस पद को, हाईकमान को गुमराह कर हासिल किया था।

यह भी पढ़ें 👉  12 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

हल्द्वानी/बागेश्वर…वक्त कम—काम ज्यादा : रूठों को मनाने के लिए भाजपा—कांग्रेस का आपरेशन समझौता पहले ही दिन फ्लॉप,शेर सिंह से मिल न सके—संध्या मानी नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *