राजगढ़ न्यूज : जल्दी ही गिर जाएगी प्रदेश की कांग्रेस सरकार, कार्यकर्ता चुनाव की करें तैयारी- सुरेश कश्यप

राजगढ़ (सिरमौर)। भाजपा से दूसरी बार लोकसभा का टिकट मिलने के बाद सोमवार को शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप का राजगढ़ पहुंचे। राजगढ़ पंहुचने पर भाजपा मण्डल पच्छाद के कार्यकर्ताओं द्वारा मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौसांई की अध्यक्षता में शिरगुल चौक राजगढ़ में उनका स्वागत किया गया। वहां से उन्हें ढोल नगाड़ों की थाप के साथ पुराना बस स्टैंड तक लाया गया।
जहां पर एक नुक्कड़ सभा को सुरेश कश्यप सहित आधा दर्जन भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। विधायक रीना कश्यप ने जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश की सरकार ने अपने 14 महीनों के कार्यकाल में पच्छाद में विकास कार्य पूर्ण रुप से ठप्प पड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं, किसानों, युवाओं सभी यानि समाज के सभी वर्गों को ठगा है।

महिलाओं को 15सौ रुपये देने की झूठी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि शिमला में विधायक दल की बैठक थी । उसमें जो कांग्रेस के 6 विधायक कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में आये हैं। उन्होंने अपना दु:ख दर्द हमें सुनाया और कहा कि उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही थी । जिस कारण उन्होंने पार्टी को छोड़ा है।

रीना कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा पर आरोप जड़ रही है कि भाजपा द्वारा खरीद फरोख्त की जा रही है। जिसका वह खंडन करती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने कुनबे को खुद ही नहीं संभाल पाई। प्रदेश सरकार झूठे बोल कर सत्ता में आई और अपने ही विधायकों को खुश नहीं कर पाई ।

सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि वह भाजपा शीर्ष नेतृत्व का उन्हें टिकट देने के लिये आभार व्यक्त करतें हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में बहुत से ऐतिहासिक कार्य किये हैं। जम्मू कश्मीर में धारा 370 को को हटाकर एक देश विधान एक कानून अयोध्या में राम मन्दिर का निर्माण करवाया, महिलाओं को समानता का अधिकार दिया व लोकसभा व विधानसभा में 50% आरक्षण देकर नारि शक्ति का सम्मान बढ़ाया है ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने झूठी गारंटियों की घोषणा करके सत्ता हासिल की। सरकार बनते ही पच्छाद में पूर्व सरकार द्वारा विकास के लिये खोले गये संस्थानों को बन्द कर दिया गया। पिछले डेढ़ वर्षों में कांग्रेस द्वारा कोई भी विकास कार्य नहीं किये गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को ठगा है।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज: स्वीप टीम ने खाहली मतदान केन्द्र में जगाई मतदान की अलख

कांग्रेस पार्टी के 6 विधायक कांग्रेस सरकार से नाराज होकर व उनके साथ 3 निर्दलीय विधायक भी विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गये हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 6 विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में सरकार से रुष्ठ होकर भाजपा उम्मीदवार को अपने वोट दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  जी आर मुसाफिर की कांग्रेस में वापसी के बाद बदल सकते हैं पच्छाद के राजनीतिक समीकरण भाजपा को हो सकता है नुकसान

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई और विधायक अभी भी भाजपा के सम्पर्क हैं। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के पास 34 विधायक ही रह गये हैं जिनमें से एक स्पीकर है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ अब प्रदेश विधानसभा की 9 सीटों पर भी उप चुनाव होंगे जिसमें भाजपा के सभी उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे और प्रदेश में 4 जून को देश के साथ ही भाजपा की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : धर्मपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए चार में से दो चोरों को अर्की पुलिस ले गई कस्टडी ट्रांसफर पर

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिरने वाली है। इसलिए भाजपा के कार्यकर्ता लोक सभा के साथ साथ विधान चुनाव के लिए भी तैयार रहें यहां काबिले जिक्र है कि इस नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के सांसद एवं विधायक दोनों ने इस बात की और इशारा की किया प्रदेश में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता तैयार रहें इस नुक्कड़ सभा भाजपा मंडल पंच्छाद के अध्यक्ष नरेन्द्र गोसाईं, जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर व भाजपा मंडल पच्छाद के पूर्व अध्यक्ष व पंचायत समिति राजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *