बिलासपुर में बोले अनुराग ठाकुर – कांग्रेस का अन्य दलों के साथ नाममात्र का गठबंधन

सुमन डोगरा, बिलासपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस व उसका अन्य दलों के साथ नाममात्र का गठबंधन है। पंजाब में कांग्रेस आप से अलग है तो दूसरी ओर पश्चिम बगाल में ममता बनर्जी ने कांग्रेस से अभी तक बाहर की स्थिति में रखा है। कांग्रेस की हालत यह है कि कांग्रेस राहुल गांधी के खिलाफ ही प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिया था।

राहुल गांधी को चुनाव लडने के लिए उतर प्रदेश छोड़ कर वायनाड जाना पड़ा। जिसके लिए कांग्रेस को आंतकी संगठनों का समर्थन करने वाले दलों का सहारा लेना पड़ रहा है, जो देशहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब आरएसबीपी अर्थात राहुल , सोनिया, बाडरा प्रियंका पार्टी है।

यह पार्टी परिवार वाद से बाहर नहीं निकल पा रही है। कांग्रेस के नेता आतंकी संगठनों का पक्ष रखने वालों एवं टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ मिल गए हैं। राहुल गांधी भारत को जोड़ने नहीं तोड़ने एवं खंड खंड करने का प्रयास कर रहे हैं। वह शुक्रवार को बिलासपुर व टाली में भाजपा त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने दस वर्ष के कार्यकाल में कई उपलब्धियां हासिल की है। जिसके चलते भाजपा में कार्यकाल में जो बदलाव आए हैं कि सबको दिख रहे हैं। जिसका उदाहरण जम्मू कश्मीर में देखा जा सकता है । जहां पर अनुच्छेद.370 समाप्त हो सकता है। आज स्थिति यह है कि जम्मू—कश्मीर में आतंकी हमले 70 प्रतिशत कम हो गए हैं।

इसके साथ ही वहां आम लोगों की हत्याएं 81 प्रतिशत कम हो गईं हैं और सेना के जवानों की मृत्यु 50 प्रतिशत कम हुई हैं। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि चुनावी बेला को देखते हुए कांग्रेस महिला सम्मान की बात कर रही है लेकिन असल में यह महिलाओं का अपमान करने में जुटे हैं। कांग्रेस के लोग अभी कंगना रनौत तो कभी एश्वर्या राय को गालियां देकर अपमानित करने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग: मोबाइल लेकर तेलंगाना के सीएम हाजिर हों… अमित शाह के फर्जी वीडियो केस में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के सीएम को भेजा समन

उन्होंने इस अवसर पर भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के नेताओं पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लगाए गए आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि सुक्खू एक जिम्मेवार ओहदे पर हैं। इसलिए उन्हें कुछ भी कहने पहले सोच लेना चाहिए। उन्हें 15 करोड़ रुपये में बिकने को लेकर तथ्य पेश करने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग हिमाचल: कांग्रेस ने कांगड़ा से आनंद शर्मा और हमीरपुर से सतपाल रायजादा को मैदान में उतारा

उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर काम करने का आहवान किया। वह भाजपा के कार्यकाल में बूथ स्तर पर हुए विकास कार्यों पर रिपोर्ट कार्ड बनाएं। और उसे अपने अपने क्षेत्र में लेकर जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन अस्पताल में एक्सपायरी हो गए 75 ग्राम ग्लूकोज के पैकेट, नहीं पहुंचे गर्भवती महिलाओं तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *