बिलासपुर: कांग्रेस नेता संदीप सांख्यान प्रदेश में कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त

         संदीप ने जताया अखिल भारतीय व प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आभार

सुमन डोगरा, बिलासपुर। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता संदीप सांख्यान को लोकसभा व प्रदेश में उपचुनावों के चलते हुए प्रदेश में कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर (मीडिया समन्वयक) के पद की जिम्मेदारी दी गई है। निश्चित रूप से प्रेस के साथ बेहतर संबंधों के कारण संदीप सांख्यान को इस पद पर लिया गया है।

संदीप सांख्यान पिछले कई वर्षों से मीडिया के अलावा पार्टी द्वारा दिए गए अन्य दायित्व भी संभाल रहे हैं और उनका बखूबी निर्वाह कर रहे हैं इस नियुक्ति पर संदीप सांख्यान ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस के सर्वोच्च नेतृत्व, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शुक्ला, प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु, प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी व चंद्रशेखर का धन्यवाद व आभार जताया है।

संदीप सांख्यान ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि वह इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व कर्तव्य परायणता के साथ निर्वहन करेंगे और कांग्रेस की योजनाओं और विचारधारा को जन-जन तक मीडिया के माध्यम से पहुंचा जाएगा और देश व प्रदेश में भाजपा और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करने में कोई कसर नहीं रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि वैचारिकता की इस लड़ाई में भाजपा की जनविरोधी नीतियों का बड़ी शालीनतापूर्वक जबाब दिया जाएगा ताकि प्रदेश का जनमानस यह समझ सके कि भाजपा और कांग्रेस की सरकारों में क्या अंतर है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आगे पड़ा मिला निजी कर्मचारी का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *