हिमाचल…महामारी: तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, 859 नए पॉजिटिव मरीज मिले

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को तीन और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जिला बिलासपुर के 78 वर्षीय बुजुर्ग, हमीरपुर जिले के 82 वर्षीय बुजुर्ग और जिला कांगड़ा के 50 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा।

प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 5,572 हो गई है, जबकि 92 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वस्थ होने के बाद 11 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हिमाचल में सोमवार को 4,941 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए। इनमें 859 लोग संक्रमित पाए गए। जिला कांगड़ा में 1316 कोरोना सक्रिय मामले हैं। मंडी में 1,059] शिमला 862, हमीरपुर 478, बिलासपुर 402, चंबा 343, ऊना 274, सोलन 242, कुल्लू 234, सिरमौर 222, किन्नौर 90 और लाहौल.स्पीति में 50 एक्टिव मरीज हैं।


प्रदेश में कोरोना पांव पसारता जा रहा है। कोरोना के मामले लगातार बढ़ने से रिकवरी दर में गिरावट आई है। दस दिन पहले रिकवरी दर 98 फीसदी थी। अब यह घटकर 95 फीसदी हो गई है। संक्रमण दर भी 14 से बढ़कर 17 फीसदी पहुंच गई है। सरकार के मास्क पहनना अनिवार्य करने के बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब मास्क न पहनने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने का प्रावधान किया जाएगा।


प्रदेश में प्रतिदिन 900 से 950 लोग संक्रमित हो रहे हैं। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 5,500 का आंकड़ा पार कर गया है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 80 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। ये डॉक्टरों की निगरानी में हैं। जिला कांगड़ा और मंडी में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1,000 के पार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते एक सप्ताह में पांच कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा है।


किन्नौर और जिला लाहौल.स्पीति को छोड़कर अन्य जिलों में सक्रिय मरीज 200 से ज्यादा हैं। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा ने बताया कि सार्वजनिक स्थानोंए स्कूलए पर्यटन स्थलों और बाहर से आने वाले हर व्यक्ति के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। लोग मास्क नहीं पहनते हैं तो जुर्माना लगाने का सख्त निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ ब्रेकिंग: बगलैहड में कांड का हत्यारोपी दो साथियों समेत गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *