ब्रेकिंग न्यूज : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो घंटे की पूछताछ के बाद उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। आज दोपहर बाद ईडी की टीम मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंची थी।

इस बीच दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि अगर सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी होती है तो जेल से सरकार चलाई जाएगी। सीएम अपना इस्तीफा नहीं देंगे।

उधर दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने भी कहा है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे। यदि आवश्यक हुआ तो सरकार जेल से ही चलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि हमारे अधिवक्ताओं की टीम सुप्रीम कोर्अ गई है। उन्होंने देश की सर्वोच्च अदालत पर पूरा विश्वास है।

यह भी पढ़ें 👉  सिरमौर के राजगढ़ में गरजे सुक्खू : लोकतंत्र की हत्या का प्रयास कर रही भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *