हल्द्वानी : पेयजल मंत्री ने किया निर्माणाधीन 28 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान्ट का निरीक्षण

हल्द्वानी। प्रदेश के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल द्वारा अमृत योजना के अन्तर्गत 35 करोड़ 77 लाख की लागत से निर्माणाधीन 28 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान्ट का निरीक्षण किया गया।

चुफाल ने ट्रीटमेंट प्लान्ट में कार्य धीमी गति से होने पर गहरी नाराजगी व्यक्ति की। उन्होंने कहा यह कार्य जनवरी 2022 तक पूर्ण होना है लेकिन जिस गति से यह कार्य चल रहा है पूर्ण होना मुश्किल है। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश मौके पर दिये साथ ही इस सम्बन्ध में देहरादून में भी वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता की जायेगी। मंत्री चुफाल ने कहा कि इस योजना के पूर्ण होने पर हल्द्वानी शहर के 33 वार्डो का सीवरेज का 100 प्रतिशत ट्रीटमेंट किया जायेगा। उन्होंने कहा वर्ष 2023 तक 9000 घरों को सीवेज आच्छादन हो सकेगा तथा भविष्य में भी ज्यों-ज्यों सीवर लाइन डाली जायेगी सीवर आच्छादन की स्थिति में भी वृद्धि होगी।

अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम अशोक कुमार कटारिया ने बताया कि हल्द्वानी नगर में 1 से 33 वार्डो में वर्तमान में सीवरेज शोधन हेतु सीवरेज ट्रीटमैंट प्लान्ट स्थापित नहीं है। नगर निगम में कुल 40 किमी ट्रंक सीवर एवं ब्रान्च सीवर लाईनें पूर्व में बिछी हुई है, अमृत योजना के अन्तर्गत 25 किमी ब्रान्च सीवर लाइन बिछाने का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। इस प्रकार कुल 65 किमी सीवर लाइन का सीवेज ट्रीटमेंट हेतु 28 एमएलडी ट्रीटमेंट प्लान्ट निर्मित किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान मेयर डॉ. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश तिवारी, नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, संजय दुम्का, दिनेश आर्य, भरत नेगी, कमल पलडिया, हरविन्दर सिह चडडा, प्रताप रैक्वाल, मधुकर श्रोत्रिय, देवेन्द्र रौतेला, भूवन जोशी के अलावा मुख्य अभियन्ता बीके पंत, नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम अशोक कुमार कटारिया, जल संस्थान अधीक्षण अभियन्ता विशाल कुमार सक्सेना, सुशील कुमार श्रीवास्तव, सहायक अभियन्ता अनिल कुमार जोशी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एक सीओ के भरोसे 15 थाने और सात चौकियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *