ब्रेकिंग…देहरादून: सुबह —सुबह उत्तराखंड में आया भूकंप, यहां था केंद्र

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। बताया गया है कि भूकंप आज तड़के पांच बजकर 58 मिनट पर आया।

भूकंप का केंद्र चमोली जिले का जोशीमठ था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है। रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में भी इसका असर देखा गया। भूकंप की आह होते ही लोग अपवने घरों से बाहर हनकल आए।


वहीं, सुबह भूकंप के झटके महसूस होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। कई लोग खौफ से अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल इस भूकंप से कोई जानमाल का नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग: दो दोस्तों में शराब पीने के बाद हुआ विवाद, तो एक ने दूसरे के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *