ब्रेकिंग उधमसिंह नगर: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला गंगवार का कोरोना से निधन, करीब एक पखवाड़े से ऑक्सीजन सपोर्ट पर थीं

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
ऊधम सिंह नगर की पूर्व महिला जिला पंचायत अध्यक्षा सुशीला गंगवार का कोरोना से निधन हो गया। संक्रमण की चपेट में आने के बाद उनका इलाज चल रहा था। सुशीला गंगवार पिछले 15 दिनों से ऑक्सीजन पर थी। लेकिन कारण धीरे-धीरे संक्रमण बढ़ने लगा। जिससे आज उनका निधन हो गया।
गंगवार परिवार के पास पिछले 17 सालों से लगातार जनपद उधम सिंह नगर में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट है। सुशीला गंगवार लगातार दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। वह जिले की पहली महिला अध्यक्ष भी रहीं। इसके बाद उनके पति ईश्वरी प्रसाद गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। वर्तमान में उनकी बहू और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सदस्य सुरेश गंगवार की पत्नी रेनू गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: गंगा में नहाने के दौरान बहा दिल्ली का युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *