ब्रेकिंग न्यूज : हल्द्वानी में सामूहिक बलात्कार, दोनों आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र के एक गांव में पुलिस ने सामुहिक बलात्कार के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। पी​ड़िता दलित परिवार से ताल्लुक रखती है।


घटना 5 फरवरी की है। जिसकी शिकायत पीड़िता के भाई ने 7 फरवरी को मुखानी पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। पीड़िता के भाई ने दी गई तहरीर में बताया था कि उसकी नाबालिग बहन से गांव के ही रहनेवाले दो युवकों ने जंगल में लेजाकर सामुहिक बलात्कार किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामलेकी छानबीन की तो पता चला कि पीड़िता नाबालिग नहीं है।

उसकी उम्र बीस वर्ष है। लेकिन जांच में सामुहिक बलात्कार की पुष्टि हुई। इसके बाद से ही पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में थी लेकिन दोनों पुलिस को चकमा देकर भूमिगत हो गए थे।

अंतत: पुलिसने उन्हे कल रात गिरफ्तार करने सफलता हासिल कर ली। आज पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया और अदालत ने उन्हें न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गुड न्यूज : ऋषिकेश के अमितग्राम गुमानीवाला में ग्रामीणों के आगे झुकी सरकार, अंग्रेजी शराब ठेका बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *