सितारगंज : विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों के बीच हुई क्विज प्रतियोगिता

सितारगंज। केजेएम कान्वेंट विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों के बीच ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें अधिक संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया। शिक्षकों ने बच्चों को अपने घर में या आसपास पौधारोपण लगाने को प्रेरित किया गया। बच्चों ने अपने घरों के आसपास पौधरोपण भी किया। ऑनलाइन प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। विद्यालय प्रबंधक कैलाश चंद्र जोशी, प्रधानाचार्य महेश जोशी व उप प्रधानाचार्य पीयूष गुप्ता ने बच्चों व अभिभावकों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड के ड्रग रेगुलेटर ने पतंजलि के 14 उत्पादों पर लगाया बैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *