सुप्रभात… 12 दिसंबर 2022 : आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज की राशिफल

आज 12 दिसंबर, 2022 सोमवार पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज विक्रम संवत 2129 शके 1944, सूर्य दक्षिणायन। अखुरथ संकष्टी चतुर्थी, आज पंचांग के राहुकालप्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक रहेगा और दिशाशूल पूर्व होगा। अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर), हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
सूर्योदय: प्रात: 7:4:12, सूर्यास्त : सायं 17:24:24
आज के दिन इन विभूतियों का हुआ था जन्म
1997 – रवि कुमार दहिया – भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं।
1981 – युवराज सिंह – भारत के क्रिकेट खिलाड़ी है।
1959 – कृष्णमचारी श्रीकांत – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का मद्रास।
1958 – वी. मुरलीधरन – भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिनका सम्बंध भारतीय जनता पार्टी से है।
1954 – हेमंत करकरे – 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख थे।
1949 – रजनीकांत, तमिल एवं हिन्दी फ़िल्म अभिनेता हैं।
1940 – शरद पवार – वरिष्ठ भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।
1938 – ख़लील धनतेजवि – गुजरात के प्रसिद्ध कवि ग़ज़लकार थे।
1931 – सोकर जानकी – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं।
1872 – बालकृष्ण शिवराम मुंजे – स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष थे।
आज इनकी है पुण्यतिथि
2012 – नित्यानंद स्वामी – उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री
2005 – रामानन्द सागर – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण’ के निर्माता।
2004 – सैयद मीर क़ासिम – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा जम्मू और कश्मीर के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
2000 – जे. एच. पटेल – जनता दल के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के 15वें मुख्यमंत्री रहे।
1964 – मैथिलीशरण गुप्त, राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
1925 – राधाचरण गोस्वामी – ब्रज के निवासी एक साहित्यकार, नाटककार और संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान थे।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छे अवसर हसिल हो सकते हैं। प्रस्तावित कार्य अपेक्षा के अनुसार पूर्ण होंगे। प्रोपर्टी संबंधी योजनायें प्रगति में रहेंगी। स्वरोज़गार के लिए किए जाने वाले प्रयत्न सफल होंगे। यद्यपि समय प्रबंधन पर आपको विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए।

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। करियर संबंधी कार्यों में अपेक्षित सुधार होगा। प्रस्तावित कार्य आशानुकूल सफलता की ओर बढ़ते हुए दिखाई देंगे। रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। पिछले दिनों की अपेक्षा आत्मविश्वास व निर्णय शक्ति में इज़ाफ़ा होगा। आपकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी रहेगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। ज़रूरी व प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। लाभ के साधनों में वृद्धि संभव है। लेक़िन मानसिक अस्थिरता व क्रोध की अधिकता रह सकती है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नती व प्रगतिकारक अवसर हसिल होंगे।आपके ज़रूरी व महत्वपूर्ण कार्य आशानुकल प्रगति में रहेंगे। आपके मन-मस्तिष्क में अच्छे व रचनात्मक विचारों की प्रधानता रहेगी। घर व कार्यस्थल में ख़ुशी का माहौल रहेगा।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। स्थाई कामकाज़ पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं।हालाँकि आज आपको जोखिम वाले कार्य हाथ में नही लेने चाहिए। निर्णय लेने में भी जल्दबाज़ी रह सकती है। धन प्रबंधन पर भी आपको ध्यान देना चाहिए।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में प्रगति व उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। रुके हुए धन की वापसी की अच्छी संभावना बन रही है। धन की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। शुभ कार्यों में धन ख़र्च होगा।

यह भी पढ़ें 👉  राजगढ़ न्यूज : भाजपा किसान मोर्चा ने राजगढ़ में आयोजित किया किसान सम्मेलन, नेता बोले- किसान बागवान मोदी के साथ

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में आशानुकल प्रगति संभव है।नौकरी व्यवसाय संबंधी समस्याओं का समाधान संभव है। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। स्थानपरिवर्तन व पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। यद्यपि आपको कार्यस्थल में सतर्क व सावधान रहने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : निर्झर ने बुजुर्ग मतदाताओं के घरों में जाकर मतदान की अपील की

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। प्रस्तावित कार्य हल होंगे,हालाँकि भागदौड़ अधिक रह सकती है। संतान की तरफ से ख़ुशी मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड से नाबालिगा को ले भागा युवक हिमाचल के कुल्लू से गिरफ्तार, पीड़िता भी बरामद

धनु राशि-आज का दिनआपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। हालाँकि आज आपको भावनाओं पर नियंत्रण रखने की ज़रूरत है। निर्णय लेने की स्थिति में भी बहुत सोच-विचार की ज़रूरत रह सकती है।यद्यपि धन लाभ की अच्छी संभावना बन रही है। पैतृक संपत्ति का लाभ भी संभव है।

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। पार्टनरशिप वाले कार्यों में धन लाभ होगा। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। घर की आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी में धन ख़र्च संभव है।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में उम्मीद के अनुसार प्रगति होगी। धन व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आज आप कामकाज़ से संबंधित कोई अच्छी व कारगर रणनीति भी बना सकते हैं। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसका समाधान संभव है।
मीन राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्य हल होंगे। हालाँकि आज भागदौड़ अधिक हो सकती है। प्रतिष्ठित लोगों से संबंध स्थापित हो सकते हैं। यदि आप रचनात्मक व सृजनात्मक कार्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *