सुप्रभात…20 दिसंबर 2022 : आज का पंचाग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

मंगलवार, 20 दिसंबर 2022,विक्रम संवत – 2079, राक्षस, शक सम्वत – 1944, शुभकृत्, पौष माह, द्वादशी 12:45 AM, Dec 21 तक, कृष्ण पक्ष, स्वाति नक्षत्र 09:55 AM तक उसके बाद विशाखा नक्षत्र,अभिजीत मुहूर्त 11:34 AM से 12:17 PM,ब्रह्म मुहूर्त 04:52 AM, Dec 21 से 05:45 AM, अमृत काल मुहूर्त 12:15 AM, Dec 21 से 01:46 AM,
सूर्योदय 06:39 AM, सूर्यास्त 05:12 PM, चंद्रोदय 04:09 AM, Dec 21 चन्द्रास्त 02:25 PM, अंतररराष्ट्रीय मानव एकता दिवस

आज के दिन इन विभूतियों का हुआ था जन्म
1999 – मोहित ग्रेवाल – भारत के पहलवान हैं।1980 – के. एम. बीनू – भारतीय धावक है, जो ट्रैक और फील्ड एथलीट हैं।
1960 – त्रिवेंद्र सिंह रावत – उत्तराखंड के आठवें मुख्यमंत्री।
1952 – राजकुमार सिंह – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1949 – कैलाश शर्मा – एक ऐसे हिन्दी ब्लॉगर हैं, जिनका संसार बच्चों का संसार है।
1947 – मदनलाल वर्मा ‘क्रान्त’ – मूलत: हिन्दी के कवि तथा लेखक हैं।
1940 – यामिनी कृष्णमूर्ति – प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना हैं।
1933 – सुनील कोठारी – प्रसिद्ध भारतीय नृत्य इतिहासकार, विद्वान और आलोचक थे।
1936 – रॉबिन शॉ, प्रसिद्ध साहित्यकार।
1928 – मोतीलाल वोरा – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे।
1917 – धनराज भगत – मूर्तिकार होने के साथ चित्रकार भी थे।
1871 – गोकरननाथ मिश्र, भारत के प्रसिद्ध रसिद्ध राजनीतिज्ञ, नेता और न्यायविद।


आज इनकी है पुण्य तिथि
2010 – नलिनी जयवंत – भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।
1968 – सोहन सिंह भकना – भारत की आज़ादी के लिए संघर्षरत क्रांतिकारियों में से एक।


आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ यथावत चलते रहेंगे। यदि आप करियर संबंधी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसका समाधान संभव है। उपयोगी संसाधनों की खरीदारी का योग बन रहा है। यदि आप किसी नवीन कार्य योजना पर काम करना चाहते हैं,तो आज उम्मीद के अनुसार प्रगति होगी। हालाँकि क्रोध की अधिकता व निर्णय लेने में जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति रह सकती है। पैसों के लेनदेन में भी सावधानी की ज़रूरत है। 
वृष राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति प्राप्त होगी।पैसों के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज उसमें उम्मीद के अनुसार प्रगति होगी। लाभप्रद यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। रोज़गार संबंधी योजनाओं में सफलता मिलेगी। आपके कुछ जरूरी कार्य भी सिद्ध हो सकते हैं।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े उलझे हुए कार्य सुलझने शुरू होंगे। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। हालाँकि मानसिक तौर पर अस्थिरता व निर्णयलेने में द्विविधा की स्थिति रह सकती है। आर्थिक जोखिम उठाने से आपको परहेज़ करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : हाई स्कूल में फेल होने पर छात्रा ने गटका जहर, उपचार के दौरान तोड़ा दम

कर्क राशि- आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ यथावत चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं भी आपके लिए बन सकती है।।यद्यपि आज आपको नियमित कार्यों में ही ध्यान देना चाहिए। आत्मविश्वास में भी थोड़ा कमी रह सकती है। समय प्रबंधन परआज भी आपको ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : महिला सिंगर ने दोस्त पर लगाया रेप और ब्लैकमेल का आरोप, एफआईआर दर्ज

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कामकाज़ यथावत चलते रहेंगे। ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे। लेक़िन भ्रमण से आज आपको यथा संभव परहेज़ करना चाहिए। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। निर्णय लेने की स्थिति में जल्दबाजी से बचना होगा। हालाँकि आप दूसरों से अपने काम निकालने में सफल हो सकते हैं।

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ यथावत चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं बन सकती है। धन की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरु होंगे। यद्यपि निवेश की स्थिति में जल्दबाज़ी से बचना होगा। थोड़ी बहुत मानसिक अस्थिरता भी रह सकती है।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। करियर में आज आपको उन्नति व प्रगति के अवसर हासिल हो सकते हैं। करियर संबंधी कुछ योजनायें हों,तो उसमें सफलता मिल सकती है। किसी कार्य विशेष की सिद्धि से सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ यथावत चलते रहेंगे। करियर में उन्नति व प्रगति अवसर हासिल हो सकते हैं। ज़रूरी व प्रस्तावित कार्यों में प्रगति मिलेगी। मित्र पक्ष व परिजनों से सहयोग मिलेगा। लेक़िन अनावश्यक धन ख़र्च संभव है। आज आपको यथासंभव भ्रमण से परहेज करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बदरीनाथ, गंगोत्री और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी

धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक कुछ अच्छी संभावनाएं बन सकती है। यदि आप करियर में कुछ बदलाव करना चाहते हैं, तो उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं। शुभ कार्यों में धन ख़र्च संभव है। निजि परिजनों से सहयोग मिलेगा।

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं आपके लिए बन सकती है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नए रोज़गार से मिलने के अवसर भी आपको मिल सकते हैं।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।दैनिक कामकाज़ पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव है। पूर्व नियोजित यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। शिक्षा व विदेश संबंधी कार्य प्रगति में रहेंगे।

मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ यथावत चलते रहेंगे। करियर संबंधी योजनाओं में प्रगति संभव है। प्रस्तावित कार्य हल होंगे। लेक़िन आर्थिक लेनदेन में व जोख़िम वाले कार्यों में सावधनी बरतनी होगी। इसके अलावा आपको मौखिक प्रस्तुतिकरण व कागजी कार्यवाही में विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *