सुप्रभात…22 नवम्बर 2022 : आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

22 नवम्बर 2022, मंगलवार, : मास शिवरात्रि व्रत, चतुर्दशी तिथि का क्षय, सूर्योदयः प्रातः 06:40:00, सूर्यास्तः सायः 05:20:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु, मार्गशीर्ष माह, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि समस्त, चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं । स्वाति नक्षत्र 23:13:00 तक तदोपरान्त विशाखा नक्षत्र, स्वाति के स्वामी राहु जी हैं तथा विशाखा नक्षत्र के स्वामी गुरु जी हैं। सौभाग्य योग 18:36:00 तक, शुभ गुलिक काल 12:07:00P.M से 10:47:00P.M तक, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। राहुकाल 02:45:00 P.M से 04:05:00P.M तक, इस तिथि को रिक्ता तिथि भी कहा गया है इसलिए कोई नया कार्य और मांगलिक करना करना वर्जित है।
आज के दिन हुआ था इन विभूतियों का जन्म
1899 : वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद लक्ष्मण नायक का जन्म।
1882 : भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक वालचंद हीराचंद का जन्म।
1892 : एक ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की पुत्री मीरा बेन का जन्म। जो गांधी जी की शिष्या बनीं। वे अपना घर छोड़ कर भारत आ गई थी। मीरा बेन नाम उन्हें गांधी जी ने ही दिया था।
1939 : समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म।
1963 : नौकायन में भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ी पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग का जन्म।
आज इनकी है पुण्यतिथि
2016 : मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव का निधन।
2016 :हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विवेकी राय का निधन।
1967: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता तारा सिंह का निधन।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य गत दिनों की भाँति चलते रहेंगे। करियर संबंधी समस्याओं का समाधान संभव है। सुख संसाधनों की वस्तुओं की खरीदारी का योग बन रहा है। यदि आप किसी नवीन कार्य योजना पर काम करना चाहते हैं,तो आज उम्मीद के अनुसार प्रगति होगी। हालाँकि आपको क्रोध व जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखना होगा।
वृष राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति प्राप्त होगी। पैसों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। हालांकि आपको जोखिम वाले कार्य हाथ मे नही लेने चाहिए। आर्थिक लेनदेन व निवेश संबंधी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। शुभ कार्यों में धन ख़र्च संभव है।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यद्यपि आपके कुछ ज़रूरी कार्य हल हो सकते हैं, लेक़िन भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। विदेश संबंधी योजनायें हल होंगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का उपलब्धिकारक रह सकता है।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आज आपको कुछ उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। यदि आप व्यापार में विस्तार हेतु प्रयत्नशील हैं, तो आज आपको अनुकूल अवसर हासिल हो सकते हैं। भूमि-वाहन संबंधी योजनाओं में भी उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। कामकाज व अन्य ज़रूरी कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होनी शुरू होंगी। करियर में आपके लिए उन्नती व प्रगति कारक संभावनाएं बन सकती हैं।लाभ के साधनों में सुधार संभव है। अर्थपरक छोटी यात्रा संभव है।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में सुधार की स्थिति बन रही है। रुके हुए पैसों की वापसी भी संभव है। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे। हालाँकि भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। रोज़गार योजनायें सफल होंगी।

तुला राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ उन्नतिकारक अवसर आपको मिल सकते हैं। आपके सोचे व ज़रूरी कार्य हल होंगे। यदि आप स्थानपरिवर्तन के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आज भी उन्नति व प्रगति की संभावना बन रही है। आपके ज़रूरी व प्रस्तावित कार्य हल होंगे। परिजनों से सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक या मांगलिक उत्सव संभव है। कामकाज के सिलसिले में आप घर से दूर जा सकते हैं। शुभ कार्यों में धन ख़र्च संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल ब्रेकिंग: धर्मपुर में बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची चीख-पुकार

धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर में उन्नति व प्रगति की अच्छी संभावनाएं बनेगी। आपके रुके हुए जरूरी कार्य बनने शुरू होंगे। लाभ के साधनों में अपेक्षित सुधार होगा। आप किसी नई व्यावसायिक गतिविधि से भी जुड़ सकते हैं। सुख संसाधनों में इज़ाफ़ा होगा। लेकिन क्रोध की अधिकता रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: NH-5 पर चला प्रशासन का पीला पंजा, सपरून बाय पास पर हटाए अवैध कब्जे

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। यदि आप करियर संबधी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसका निराकरण होगा। आपके बिगड़े कार्य सुधरने शुरू होंगे। शारीरिक तौर पर आप काफ़ी सक्रिय व ऊर्जा वान रहेंगे। करियर से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको आशानुकल प्रगति मिल सकती है।  
कुम्भ राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज में पिछले दिनों की अपेक्षा सुधार होगा। कुछ उन्नतिकारक अवसर भी आपको मिल सकते हैं। जमीन,वाहन आदि की खरीदारी का अच्छा योग बन रहा है। रुके हुए कार्यों में अपेक्षित प्रगति संभव है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके प्रस्तावित कार्य हल होंगे। हालाँकि थोड़ी बहुत भागदौड़ भी संभव है। सामजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य स्थल में आपके कार्यों की प्रसंशा भी संभव है। बहुत समय से रुके हुए धन की वापसी संभव है।लेक़िन पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतनी की ज़रूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  लोक कलाकारों ने लोक गायक स्वर्गीय गोविंद सिंह रावल रीठागाड़ी को अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *