सुप्रभात… 30 दिसंबर 2022 : आज का पंचांग और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

आज पौष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 6 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही आज सुबह 9 बजकर 46 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। पंचांग के अनुसार, आज सुबह 11 बजकर 24 मिनट से सर्वार्थसिद्धि और अमृत सिद्धि योग शुरू होगा जो कल समाप्त होगा। इसके साथ ही आज दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जा रहा है।

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल हो सकते हैं। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। जमीन आदि शुभ कार्यों में धन ख़र्च संभव है। विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। विदेश संबंधी  योजनाओं में प्रगति होगी।                                                           

वृष राशि- आज का दिन भी आपके लिए काफी  शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी गतिविधियों में प्रगति  व अपेक्षित धन लाभ होगा। कामकाज को लेकर पिछली समस्याएं कम होंगी।यदि आप स्वरोजगार की स्थापना हेतु विचाराधीन हैं,तो आज आपको कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। अर्थपरक छोटी यात्रा संभव है। लोगों से महत्वपूर्ण काम निकालने में आप सफल हो सकते हैं।  धन की कमी के कारण रुके कार्यों में भी प्रगति होगी।

 मिथुन राशि- आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है।करियर में प्रगति व उन्नति की अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप करियर में कुछ बदलाव या विस्तार की इच्छा रखते हैं, तो आज अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पैसों संबंधी योजनायें भी हल होंगी।                                                           

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक  कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर संबंधी समस्याओं का समाधन संभव है। शिक्षा व विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। पूर्व नियोजित लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है।                                                            

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड के टिहरी से अपहृत लड़की हिमाचल के चिरगांव में मिली, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन भी  सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि आज आपको जोख़िम वाले कार्य हाथ में नही लेने चाहिए। पैसों के लेनदेन में भी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। 
                                                          

कन्या राशि- आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा  रहने वाला है। करियर संबंधी कार्यों में सुधार की स्थिति बनेंगी। स्वरोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। लाभ के साधनों में सुधार संभव है। प्रतिष्ठित लोगों से आपके संपर्क स्थापित हो सकते हैं। बौद्धिक तौर पर आप सकारात्मक रहने वाले हैं।                                                           

यह भी पढ़ें 👉  जानलेवा हमले में घायल छात्रा के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार- सीएम

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। शुभ रहने वाला है। प्रस्तावित कार्यप्रगति में रहेंगे। यदि आप  करियर अथवा  अन्य किसी समस्या से जूझ रहे हैं,तो उस समस्या का समाधान संभव है।
                                                          

वृश्चिक राशि-आपके  लिए आज का दिन भी शुभ रहने वाला है। दैनिक  कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन शुभ रहेगा।  सन्तान की ओर से प्रसन्नता मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से आप कोई विशेष कार्य निकाल सकते हैं। हालाँकि अनावश्यक धन ख़र्च भी संभव है।                                                           

 धनु राशि-आज का दिन आपके लिए  काफ़ी अच्छा  रहने वाला है।  दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत  होंगे। यदि आप रोज़गारपरक किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आशानुकल परिणाम मिल सकते हैं। सुख संसाधनों की खरीददारी भी संभव है।लेक़िन समय प्रबंधन पर आज भी आपको ध्यान देना चाहिए।                                                           

यह भी पढ़ें 👉  28अप्रैल 2024 : आज दिन और आपका राशिफल

मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है।  दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आपेक्षित प्रगति संभव है। निर्णय शक्ति आज भी आपकी अच्छी रहने वाली है। सहकर्मियों से सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होगा।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। रोज़गार के संबंध में किए जाने वाले प्रयास हल हो सकते हैं। पैसों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। यदि आप किसी कार्य विशेष की पूर्ति हेतु संघर्षरत हैं, तो आपको कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

मीन राशि- आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। आपके सोचे हुए व प्रस्तावित कार्य हल होंगे। यदि आप किसी कार्य विशेष को लेकर संघर्षरत हैं,तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं। प्रतिष्ठित व अधिकारी वर्ग से भी आपके महत्वपूर्ण कामबन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *