सुप्रभात… 5 दिसंबर 2022 : आज का पंचांग एवं आज का इतिहास,आचार्य पंकज पैन्यूली बता रहे हैं आपका आज का राशिफल

आज 5 दिसंबर, 2022, सोमवार, मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज विक्रम संवत 2079 शके 1944 दक्षिणायन। आज भगवान शिव को समर्पित सोम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। साथ आज अनंग त्रयोदशी भी मनाया जाएगा। आज राहुकाल प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक और दिशाशूल पूर्व होगा।
आज के दिन इन विभूतियों का हुआ था जन्म
आज के दिन वर्ष 1573 में ब्रिटेन के विख्यात कवि और ड्रामा लेखक जॉन्सन का जन्म हुआ था। 1872 में इसी दिन आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि भाई वीर सिंह का जन्म हुआ था। इसी दिन 1894 में भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का जन्म हुआ। 1894 में अज के ही दिन भारत के क्रांतिकारियों में से एक एच. सी. दासप्पा का जन्म हुआ। 1905 में इसी दिन जम्मू और कश्मीर के क्रांतिकारी नेता शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला का जन्म हुआ था। 1932 में आज के ही दिन हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री नादिरा का जन्म हुआ था।
1038 गुजराती साहित्यकार रघुवीर चौधरी का जन्म हुआ था। भारत की प्रसिद्ध महिला निशानेबाज़ अंजलि भागवत का जन्म इसी दिन वर्ष 1969 में हुआ था।

आज इनकी है पुण्य तिथि
आज के दिन वर्ष 1230 जर्मनी के रसायन शास्त्री और दार्शनिक अलबर्ट महान का निधन हुआ था। 1924 में इसी दिन स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता एस. सुब्रह्मण्य अय्यर का निधन हुआ। प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का निधन 1941 में इसी दिन हुआ था। भारतीय लेखक अरबिंदो घोष का 1950 में निधन हुआ। इसी दिन वर्ष 1951 में प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का निधन हुआ था। उर्दू प्रसिद्ध शायर मजाज़ का निधन आज के ही दिन 1955 में हुआ था। परमवीर चक्र से सम्मानित गुरबचन सिंह सालारिया का निधन इसी दिन 1961 में हुआ था। दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न सम्मनित नेल्सन मंडेला का निधन भी इसी दिन 2013 में हुआ था और इसी दिन 2016 में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) पार्टी की प्रसिद्ध नेता जयललिता का निधन हुआ था।

आचार्य पंकज पैन्यूली बता रहे हैं आपका आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। विशेष प्रयत्नों से करियर में उन्नति व प्रगतिकारक कारक अवसर हासिल होंगे। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। आपके कुछ लम्बित कार्यों का निस्तारण भी संभव है। रूके हुए धन की वापसी की अच्छी संभावना बन रही है। जमीन, मकान,वाहन संबंधी योजनायें  सफल होंगी। यद्यपि आज आपकी प्रवृत्ति जोख़िम/रिस्क उठाने की रह सकती है।अतः कोई भी कदम सोच-समझकर ही उठाना उचित रहेगा।                                                                        

वृष राशि- आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते  रहेंगे। हालाँकि थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव की स्थिति भी रह सकती है। कामकाज़ के सिलसिले में आप घर से दूर जा सकते हैं। अर्थपरक यात्रा भी संभव है। धन ख़र्च का योग बन रहा है, अतः धन प्रबंधन पर आपके ध्यान देना चाहिए।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर में कुछ नई संभावनाएं भी आज आपके लिए बन सकती हैं। नवीन रोजगारपरक योजनायें हल होंगी। आपकी समस्याओं का समाधान सम्भव है। आर्थिक प्रगति के योग भी बन रहे हैं। ऋण संबंधी योजनायें सफल होंगी। बचत पूँजी से लाभ मिलने का योग बन रहा है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। कर्क राशि- आज का दिन आपके काफी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे।जरूरी व प्रस्तावित कार्यों में प्रगति होगी। यदि आप करियर में किसी प्रकार का परिवर्तन,पदोन्नति अथवा विस्तार की चाहत रखते हैं, तो आज आपको  आशानुकल परिणाम मिल सकते हैं। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। विदेश गमन अथवा लंभी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। आपकी रुचि मंत्र जप व धर्म-कर्म में रह सकती है। रोज़गार संबंधी योजनायें सफल होंगी।

सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव की संभवना तो रह सकती है।लेक़िन लाभ के साधन प्रभावित नही होंगे। अधूरी शिक्षा को पूरी करने का आप विचार बना सकते हैं। उच्च शिक्षा के संदर्भ में दूसरे शहर में जाने का योग भी बन रहा है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य आपके हल हो सकते हैं।  घर परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। भूमि-वाहन ख़रीदने का योग बन रहा है।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आज आप सकारात्मक व ऊर्जावान रहने वाले हैं। आपके रुके व अधूरे कार्य हल हो सकते हैं। लेक़िन जोख़िम वाले कार्यों से आपको दूर रहना होगा। ख़ासकर पैसों के मामले में किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित न होगा। आक्रामकता की अधिकता भी रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : प्रतिबंधित दवाइयों के जखीरे के साथ कार में बैठे चार युवक गिरफ्तार, तीन सोलन के गलानग गांव के हैं रहने वाले चौथा ऊना का निवासी

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज उन्नति कारक अवसर हासिल हो सकते हैं। पैसों की कमी व संसाधनों की कमी के कारण रुके कार्य हल होंगे। लेक़िन यदि आप स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या जूझ रहे हैं,तो आज शरीरिक परिश्रम से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड …सड़क हादसे में इकलौती बेटी की मौत, माता- पिता घायल

वृश्चिक राशि-आपके लिए आज का दिन उन्नतिकारक रहने वाला है।करियर से जुड़े कार्यों से आज आपको संतुष्टि व अपेक्षित धन लाभ होगा। आपके प्रस्तावित कार्य हल होंगे। धन व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य हल होंगे। यदि आप किसी कार्य विशेष की सफलता को लेकर संघर्षरत हैं,तो आज आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं।                                           

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल ब्रेकिंग : लोन से परेशान, भाइयों ने मांगी आत्मदाह की अनुमति, एसपी को सौंपा मांगपत्र,गहने गिरवी रख दो लोगों से लिया था ऋण

धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए  सामान्य शुभ  रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। हालांकि आज थोड़ी बहुत भागदौड़ की संभावना भी बन सकती है। किसी लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने का योग भी बन सकता है। विदेश गमन संबंधी योजनायें हल होंगी। पैसों के लेनदेन में सावधनी बरतने की ज़रूरत है। सन्तान से मतभेद संभव है।                                                                      

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि आज आपको दिनचर्या अवश्य सुनिश्चित कर लेनी होगी। अन्यथा व्यर्थ के कामों में समय ख़राब हो सकता है।भूमि-वाहन संबंधी योजनायें हल होंगी। परिजनों से मतभेद दूर होंगे। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा।

कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपको नौकरी व्यवसाय में प्रगति व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। आज आपका आत्मविश्वास कार्यक्षमता बहुत अच्छी रहेगी। आपके प्रस्तावित व जरूरी कार्य हल होंगे। रोज़गार परक योजनायें सफल होंगी। कामकाज से संबंधित महत्वपूर्ण लोगों से संबंध स्थापित होंगे।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य  पूर्व दिनों  की भाँति चलते रहेंगे। स्वरोज़गार की दिशा में किये जाने वाले प्रयास हल होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। धन निवेश की भी संभावना बन रही है। हालाँकि मन की अस्थिरता व क्रोध की अधिकता रह सकती है। निर्णय लेने में जल्दबाज़ी हो सकती है। यद्यपि भाग्य का साथ होने के कारण आपके ज़रूरी व महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *