सुप्रभात…जानिए आज का पंचांग, सप्तमी मां कालरात्रि की पूजा और पांचवा रोजा और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आजका राशिफल

08 अप्रैल 2022 दिन- शुक्रवार का पंचांग, चैत्र नवरात्र की सप्तमी तिथि, मां कालरात्रि का पूजन, आज रमजान माह का पांचवा रोजा है। सहरी सुबह 04:43, इफ्तार शाम 18:45, कल सुबह 6ठे रोजे की सहरी सुबह 04:42 बजे,
सूर्योदयः- प्रातः 05:47:52,
सूर्यास्तः- सायं 06:13:11

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2079, शक संवतः- 1944, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, मासः- चैत्र माह, शुक्ल पक्ष], सप्तमी तिथि 08:27:00 तक तदोपरान्त अष्टमी तिथि, सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्यदेव जी हैं तथा अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिवजी हैं। आर्द्रा नक्षत्र 11:26: 00तदोपरांत पुनर्वसु नक्षत्र। आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु देव हैं तदोपरांत पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरू हैं। शोभन योग 10:29:8 तक तदोपरान्त प्रीत योग, शुभ गुलिक काल 07:38:00 से 03:32:00 तक, आज का राहु काल 12:32:00 से 02:00:00 तक, इस तिथि में नीम नही खाना चाहिए यह तिथि मंगल कार्य, संग्राम, शिल्प, वास्तु, भूषण के लिए शुभ है।

चैत्र नवरात्र 2022 सप्तमी
आज चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 11 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज नवरात्र का सातवां दिन है । नवरात्र के दौरान पड़ने वाली सप्तमी को महासप्तमी के नाम से जाना जाता है । आज मां दुर्गा के सातवें स्वरूप माँ कालरात्रि की पूजा की जायेगी । जब माता पार्वती ने शुंभ-निशुंभ का वध करने के लिए अपने स्वर्णिम वर्ण को त्याग दिया था, तब उन्हें कालरात्रि के नाम से जाना गया। मां कालरात्रि का वाहन गधा है और इनकी चार भुजाएं हैं, जिनमें से ऊपर का दाहिना हाथ वरद मुद्रा में और नीचे का हाथ अभयमुद्रा में रहता है। जबकि बायीं ओर के ऊपर वाले हाथ में लोहे का कांटा और निचले हाथ में खड़ग है।
मां का ये स्वरूप देखने में भले ही भयानक लगता है, किन्तु ये बड़ा ही शुभ फलदायक है । इसलिए देवी मां का एक नाम शुंभकारी भी है । ग्रहों में शनि ग्रह पर देवी मां का आधिपत्य बताया जाता है । इनके स्मरण मात्र से ही भूत-पिशाच, भय और अन्य किसी भी तरह की परेशानी तुरंत दूर भाग जाती है । मां कालरात्रि की पूजा सुबह के समय करना शुभ माना जाता है। मां की पूजा के लिए लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। मकर और कुंभ राशि के जातको को कालरात्रि की पूजा जरूर करनी चाहिए। परेशानी में हो तो सात या नौ नींबू की माला देवी को चढ़ाएं। सप्तमी की रात्रि तिल या सरसों के तेल की अखंड ज्योति जलाएं। सिद्धकुंजिका स्तोत्र, अर्गला स्तोत्रम, काली चालीसा, काली पुराण का पाठ करना चाहिए। यथासंभव इस रात्रि संपूर्ण दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
सप्तमी नवरात्रि पर मां को खुश करने के लिए गुड़ या गुड़ से बने व्यंजनों का भोग लगा सकते हैं।

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
आज के दिन 1892 में भरतीय इतिहासकार हेमचंद्र राय चौधरी का जन्म हुआ था। 1924 में इसी दिन भारतीय शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का जन्म हुआ था। 1938 में आज के ही दिन संयुक्त राष्ट्र के 7वें महासचिव कोफी अन्नान का जन्म हुआ था। 1950 में आज के दिन हिंदी कवि दिनेश कुमार शुक्ल का जन्म हुआ था और आज के दिन ही 1983 में तेलुगु फ़िल्म अभिनेता अल्लु अर्जुन का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथी
वर्ष 1857 में इसी दिन प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का पहला सेनानी मंगल पांडेय का निधन हुआ था। 1894 में आज के दिन बांग्ला साहित्यकार बंकिम चंद्र चटोपाध्याय का निधन हुआ था। अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड का 1947 में इसी दिन मृत्यु हुई थी। जबकि 2008 में इसी दिन प्रसिद्ध हिंदुस्तानी संगीतज्ञ और सरोद वादिका शरण रानी का निधन हुआ था। 2013 में इसी दिन 2015 ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मारग्रेट थेचर का निधन हुआ था। और वर्ष 2015 में इसी दिन भारतीय पत्रकार तथा मशहूर लेखक जयकांतन का निधन हुआ था।

आज का राशिफल
मेष : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा।
बृषभ : परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नित्य एक जैसी दिनचर्या से बोरियत होगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी।
मिथुन : धार्मिक एवं अध्यात्मिक कार्यों की ओर मन केंद्रित होगा। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बनें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें।
कर्क : निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। परिजनों के बातों को महत्व दें। मन को रचनात्मक कार्य की ओर केंद्रित करें।
सिंह : बीती हुई बातों के भूलने की चेष्ठा करें। यह समय काफी अच्छा कहा जाएगा। अपनी रचनात्मकता को साकार रूप देंगे। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियों मन बोझिल होगा। घर में खुशहाली रहेगी।
कन्या : नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। कुछ आर्थिक समस्याओं को लेकर मन परेशान कहा रहेगा। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।
तुला : परिजनों के बीच सब कुछ सामान्य होगा परन्तु कुछ भावनाएं मन को परेशान करेंगी। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव है।
वृश्चिक : यह समय ईश्वरीय आस्था एवं सामाजिक कार्यों में ब्यस्त रखेगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आलस्य का त्याग करें। मन को ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक व रचनात्मक दिशा देने का प्रयास करें।
नु : घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में कतई स्थान न दें।
मकर : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मन को रचनात्मक कार्य में लगायें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कुंभ : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह ऊर्जावान बनायेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव।
मीन : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। बीती बातों को भूलने का प्रयास करें। खाली समय का पूर्ण उपयोग करें। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  राजनैतिक दलों/ प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *