सुप्रभात… आज का पंचांग, आपकी इच्छाएं आपके दुखों का कारण तो नही, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
26 मई 2022, गुरुवार,अपरा एकादशी, ज्येष्ठ मास में पड़ने वाली एकादशी को अचला या अपरा एकादशी कहा जाता है।
सूर्योदयः प्रातः 05:18:00
सूर्यास्तः सायं 06:42:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079,शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ माह, कृष्ण पक्ष, एकादशी 10:54:00 तक तदोपरान्त द्वादशी तिथि, एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी हैं तथा द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं। रेवती नक्षत्र 16:56:39 तक तदोपरान्त अश्विनि नक्षत्र, रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध देव हैं तथा अश्विनि नक्षत्र के स्वामी केतु देव जी हैं। आयुष्मान योग 22:13:00 तक तदोपरान्त सौभाग्य योग, गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। शुभ गुलिक काल 08:51:00 A.M से 10:34:00 A.M बजे तक। राहुकाल 02:01:00P.M से 03:44:00 P.M बजे तक। यह तिथि उपवास, धार्मिक कृत्य उद्यापन आदि के लिए शुभ है।
जानिए आपके दुखों का कारण आपकी अपनी इच्छाएं तो नहीं
आज इन प्रसिद्ध लोगों का है जन्मदिन
1912 – प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक छगनराज चौपासनी वाला का जन्म हुआ था।
1937 – दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) का जन्म हुआ था।
1940 – ‘भारतीय जनता पार्टी’ (भाजपा) के नेता सरताज सिंह का जन्म हुआ था।
1946 – भारत की उन महिलाओं में से एक, जो बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ अरुणा रॉय का जन्म हुआ था।
1983 – ‘बीजिंग ओलिंपिक’ खेलों में भारत के लिए ‘कांस्य पदक’ जीतने वाले सुशील कुमार पहलवान का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1986 – हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ श्रीकांत वर्मा का निधन हुआ था।
2017 – पंजाब के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे के. पी. एस. गिल का निधन हुआ था।
आज का राशिफल
मेष राशि-आज आपका दिन वैसा तो सामान्य ही व्यतीत होगा, लेकिन यदि आप किसी नये काम की शुरुआत करते हैं,तो बाधा आ सकती है। कुछ शारी रिक कष्ट भी आपको रह सकता है। इसके अतिरिक्त आज आपको धन का निवेश करने से भी बचना उचित रहेगा।
वृष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।आपके प्रस्तावित सभी कार्य पूर्ण होंगे,यदि आपका कहीं पैसा रुका है, तो आज वापसी के लिए प्रयास करें, प्रयास सफल होंगे।
मिथुन राशि-आज आपको कार्य क्षेत्र में अपेक्षित लाभ मिलने वाला है,आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको,व्यापार विस्तार के लिए कोई अच्छा मौका मिल सकता है। यदि आपने कहीं नौकरी के लिए साक्षात्कार या कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है, तो आज परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं।
कर्क राशि-आज आपको किसी वस्तु-विशेष से प्रसन्नता मिलने वाली है, आप जमीन,वाहन आदि खरीदने के बारे विचार बना सकते हैं। पिता की ओर से भी आपको किसी प्रकार की खुशी मिल सकती है।
सिंह राशि-आज आपको क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, आप स्वयं ही आज अपने काम विगाड़ सकते हैं। धन का अपव्यय भी हो सकता है। किसी नये काम की शुरुआत आज टाल देने होगी।
कन्या राशि-आज आपके अधूरे काम पूरे होने वाले हैं। किसी जानकार व्यक्ति के माध्यम से आज आपको नौकरी या व्यवसाय में कोई बड़ा फायदा हो सकता है।बड़े भाई तथा ससुराल पक्ष से भी आपका कोई काम बन सकता है।
तुला राशि-आज आपको नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है, यदि आप व्यापारी हैं, तो आज आपका किसी बड़ी फर्म से व्यापारिक अनुबन्ध हो सकता है।
वृश्चिक राशि- आज आपको आंशिक शारीरिक कष्ट रह सकता है। खासतौर पर पेट विकार की संभावना बन सकती है। संतान पक्ष से भी असंतोष रह सकता है। यदि आप सरकारी विभाग में कार्यरत हैं, तो आज आपका बड़े अधिकारी से वाद—विवाद हो सकता है।
धनु राशि-आज का आपके लिए वैसे तो अच्छा है, लेकिन आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। थोड़ी भी असावधानी से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।
मकर राशि-आज आप किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको छोटे भाई का सहयोग मिल सकता है, अथवा छोटे भाई के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सफल हो सकता है। कोई सार्थक यात्रा भी आप कर सकते हैं।
कुम्भ राशि-यदि आप किसी प्रतिद्वन्दी या शत्रु से परेशान हैं, तो आज आपके शत्रु परास्त होने वाले हैं। आप का पैसा कही रुका हुआ है, तो आज वापस आने वाला है। नौकरी व्यवसाय में भी आपको लाभ और उन्नति मिलने की संभावना है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आपको तरक्की मिलने वाली है, व्यापारी वर्ग के लिए भी आज दिन काफी शुभ रहने वाला है। आप यदि किसी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको ख्याति मिल सकती है।
आपका दिन शुभ हो!