सुप्रभात…पढ़िए आज का पंचांग, सुनें राम चरित मानस की चौपाइयां और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना राशिफल

6 मार्च 2022, रविवार, हर माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है. इस दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा विधिपूर्वक की जाती है। सूर्योदयः- प्रातः 06:11:00, सूर्यास्तः सायं 05:49:00

आज का पंचांग

विक्रम संवतः- 2078,शक संवतः- 1943, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष,चतुर्थी तिथि 21:13:36 तक तदोपरान्त पंचमी तिथि, चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं तथा पंचमी तिथि के स्वामी नाग देवता हैं। अश्विनि नक्षत्र 27:51:39 तक तदोपरान्त भरणी नक्षत्र
नक्षत्र स्वामीः- अश्विनि नक्षत्र के स्वामी केतु देव जी हैं तथा भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव जी हैं। ब्रह्मा 24:00:12 तक तदोपरान्त इंद्र, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें। शुभ गुलिक काल 03:28:00 से 04:56:00 तक, आज का राहु काल 04:56:00 से 06:23:00 तक, यह तिथि कोई मांगलिक करने के लिए शुभ नहीं मानी गयी है।

रविवार की सुबह श्रीराम चरित मानस की चौपाइयों को सुनकर बनाए अपने दिन को शुभ

https://youtu.be/z2_oeVP6E_c

आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको किसी सुखकारक (मकान,वाहन) आदि विषय वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। या आप मकान, वाहन आदि माता की तरफ से आपको प्रसन्नता मिल सकती है। यदि आप सामजिक क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको सामाजिक प्रतिष्ठा मिल सकती है।
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आप कुछ नया करने का विचार बना सकते हैं। लेकिन यदि योजना के बाहर काम करेंगे तो परेशानी भी उठानी पड़ सकती है। सहकर्मियों से असहयोग मिल सकता है। बाकी आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। धन का कहीं व्यय करना हो तो आज रुकना उचित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  28अप्रैल 2024 : आज दिन और आपका राशिफल

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए धन संबंधी मामलों में काफी अच्छा रहेगा। आपका रुका हुआ धन वापस आ सकता है। आपको मिलने वाले मासिक पारितोष में स्थाई वृद्धि होने की भी संभावना बन रही है।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप यदि किसी कार्य की सिद्धि की प्रतीक्षा में हैं, तो आज आपको शुभ संकेत मिल सकते हैं। आज आप पहली नौकरी या पहली बार आर्थिक गतिविधियों से जुड़ सकते हैं।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य सुखकारक रहेगा। वैसे तो आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे,लेकिन यदि आप नौकरी या व्यवसाय में कुछ फेरबदल करना चाहते हैं तो आज रुकना उचित होगा। किसी वाद-विवाद में उलझने की भी संभावना बन रही। है।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा कुछ संघर्षकारक रह सकता है। आज आपको विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखना होगा कि कोई भी जोखिम वाला कार्य न करें। अन्यथा आप लालच में कोई बड़ा नुकसान उठा सकते हैं।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सुखकारक रहने वाला है। आपके घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आपके जीवन साथी की पदोन्नति या व्यापार में आर्थिक उन्नति हो सकती है। आज आपका रुझान रोमांस या मनोरंजक विषय वस्तुओं की ओर अधिक रह सकता है।
वृश्चिक राशि-आज आपके रुके हुए कार्य सफलता की ओर बढ़ने शुरू होंगे। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपको कोई मनवांछित लाभ की प्राप्ति हो सकती है।आपके प्रतिद्वन्दी या शत्रु परास्त होंगे।आपके नियमित कार्य यथावत चलते रहेंगे।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे।लेकिन आज आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि ,यदि कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो,तो बहुत चिंतन मनन के बाद ही अंतिम निर्णय पर पहुंचे। इसके अलावा आपको भावनाओं पर भी नियंत्रण रखना होगा।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सावधानी के साथ रहना होगा। आस पड़ोस के लोगों से भी आपको अच्छे संबंध रखने होंगे। अतः यदि आप संयम और अनुशासन में रहते हैं, तो आपका दिन सुखपूर्ण ही व्यतीत होगा। अन्यथा आप किसी वाद विवाद में उलझ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल ब्रेकिंग : डा. अतुल वर्मा बने हिमाचल के डीजीपी, संजय कुंडू ने सौंपा कार्यभार

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। आज आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य साधने में लगे रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप किसी संगठन के प्रमुख या अन्य किसी लीड रोल में हैं,तो आज आपको ख्याति और उन्नती दोनों मिल सकती है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपको दैनिक कार्यों में तो किसी प्रकार की समस्या नही रहेगी। लेकिन स्वास्थय संबंधी कुछ समस्याओं से आपको जूझना पड़ सकता है। विशेषकर नेत्र समस्या से आप पीड़ित रह सकते हैं। अतः आज आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
आपका दिन शुभ हो।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज: संदीप सांख्यान मिले बस दुर्घटना के घायलों से, दुख जताया

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *