सुप्रभात, देखें आज का पंचांग, अष्टमी का श्राद्ध, विश्व हृदय दिवस, सुनें श्रीगणेश वंदना, जानें आज का इतिहास और भी बहुत कुछ

आज वर्ष का 270वां दिन है। अब वर्ष में 93 दिन शेष हैं। आज अष्टमी का श्राद्ध होगा। आज विश्व हृदय दिवस है।

सूर्योदयः- प्रातः 06:12:02
सूर्यास्तः- सायं 06:10:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, आश्विन माह, कृष्ण पक्ष
अष्टमी तिथि 08:32:56 तक तदोपरान्त नवमी, अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं तथा नवमी तिथि की स्वामिनि दुर्गा जी हैं। नक्षत्रः- आर्द्रा 11:26:00 तक तदोपरान्त पुनर्वसु, आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु देव हैं तथा पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी बुध है। वरियन 06:33:31 तक तदोपरान्त परिधा
गुलिक कालः- शुभ गुलिक 10:41:00 से 12:11:00 तक, बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है यदि आवश्यक हो तो घर से धनिया या तेल खाकर निकलें। राहु काल 12:11:00 से 01:41:00 तक, बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा करने का विशेष महत्त्व होता है आज के दिन शरीर पर तेल लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। यह तिथि आभूषण, रत्न खरीदने और धारण करने के लिए शुभ है।

आज सुनें भगवान श्रीगणेश की वंदना, स्व. रविंद्र जैन व साथियों के स्वर में

अष्टमी तिथि का श्राद्ध
पंचांग के अनुसार 29 सितंबर 2021, बुधवार को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन अष्टमी की तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। इस दिन मान्यता के अनुसार उन लोगों का श्राद्ध किया जाता है, जो अष्टमी की तिथि को देह का त्याग करते हैं।
अष्टमी तिथि का पंचांग
पंचांग के अनुसार अष्टमी की तिथि का आरंभ 28 सितंबर 2021, मंगलवार को शाम 18 बजकर 16 मिनट से होगा। अष्टमी की तिथि का समापन 29 सितंबर 2021, बुधवार को रात 20 बजकर 29 मिनट पर होगा। इस दिन कुटुप मुहूर्त प्रात: 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक है। कुटूप मुहूर्त को श्राद्ध के लिए अच्छा माना गया है। इसके साथ ही रोहिना मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से दोपहर 13 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। वहीं अपर्णा काल का मुहूर्त दोपहर 13 बजकर 22 मिनट से दोपहर 15 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। मान्यता के अनुसार पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म के लिए कुटुप मुहूर्त और रोहिना मुहूर्त को उत्तम माना गया है।उसके बाद का मुहूर्त अपराह्न काल समाप्त होने तक रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : शराब पीने पर डांटा…तो सबक सिखाने के लिए रेता था मासूम का गला

विश्व हृदय दिवस
देश भर के 77,786 आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर 29 सितम्बर को पहली बार विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। हृदय संबंधी रोगों (सीवीडी) की रोकथाम को बढ़ावा देने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने अब इस दिन को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के वार्षिक स्वास्थ्य कैलेंडर में शामिल कर लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस वर्ष की थीम ”यूज हार्ट टू कनेक्ट” है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त सचिव विशाल चौहान ने इस दिवस को मनाने से संबन्धित विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और सचिवों को पत्र भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  कई वर्षों बाद मंगलवार को आई हनुमान जयंती, हनुमान मंदिरों में सुबह से ही लगा भक्तों का तांता

आज का इतिहास

इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत 1650 में हुई।
अमेरिका के युद्ध विभाग ने 1789 में स्थायी सेना स्थापित की।
मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना 1836 में हुई।
इटली ने 1911 में ऑटोमन साम्राज्य के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश 1915 में भेजा गया।
अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत 1927 में हुई।
आरती साहा ने 1959 में इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया।
कोलकाता में बिड़ला तारामंडल 1962 को खुला।
बंगाल की खाड़ी में 1971 को चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
सोवियत संघ ने 1977 में स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
दिन पोप जॉन पॉल प्रथम की रहस्यमय हालात में 1978 को मौत हो गई थी। वे केवल 33 दिनों पहले पोप चुने गए थे और बिस्तर पर पढ़ाई करते-करते अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।
कैथोलिक ईसाइयों के धार्मिक गुरू पोप जॉन पॉल द्वितीय ने 1979 में आज ही के दिन आयरलैंड के लोगों से हिंसा को त्याग कर शांति के रास्ते पर चलने की अपील की थी।
चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 2000 को 100 लोगों की मृत्यु।
संयुक्त राष्ट्र ने 2001 में आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन 2002 में हुआ।
ईरान ने 2003 में यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी 2006 में पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 2009 में 75 किग्रा0 में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।
चीन ने 2011 में जिक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगोंग-1 को अंतरिक्ष की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी के चार आरोपी नगदी, जेवर और कार के साथ गिरफ्तार

29 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
दुनिया के जाने-माने फिजिसिस्‍ट एनरिको फर्नी का जन्‍म 1901 को हुआ था।
भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का जन्म 1928में हुआ।
अभिनेता, निर्माता-निर्देशक महमूद अली का जन्‍म 1932 में हुआ था।
ईरान के पाँचवें राष्ट्रपति मोहम्मद ख़ातमी का जन्म 1943 में हुआ।
भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश एस. एच. कपाड़िया का जन्म 1947 में हुआ।

29 सितंबर को हुए निधन
डीजल इंजन का आविष्‍कार करने वाले रुडॉल्‍फ डीजल का निधन 1913 में हुआ था।
प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी मातंगिनी हज़ारा का निधन 1942 में हुआ।
पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी गोपाल सेन का निधन 1944 में हुआ।
मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन 1970 में हुआ।
मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री बालमणि अम्मा का निधन 2004 में हुआ।
भारतीय सिनेमा के अभिनेता टॉम ऑल्टर का निधन 2017 में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *