सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

5 जुलाई 2022, मंगलवार, स्कन्द षष्ठी व्रत, सूर्योदयः प्रातः 05:14:41, सूर्यास्तः सायं 06:46:51

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, आयनः दक्षिणायन, ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़ माह, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 19:29:00 तक तदोपरान्त सप्तमी तिथि, षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय जी हैं तथा सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्यदेव हैं। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र 10:33:00 तक तदोपरान्त उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव हैं तथा उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं। व्यतिपात 12:15:26 तक तदोपरान्त वरियन, गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 12:25:00P.M से 02:09:00P.M तक, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से गुड़ खाकर जायें। आज का राहु काल 03:54:00P.M से 05:38:00 P.M तक, यह तिथि मंगल कार्य, संग्राम, शिल्प, वास्तु, भूषण के लिए शुभ है।
आज का व्रत
हर मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कन्द षष्ठी व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान कार्तिकेय की विधिवत पूजा की जाती है। भगवान स्कंद को मुरुगन,कार्तिकेयन, सुब्रमण्यम के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है इस दिन व्रत रखने से संतान की प्राप्ति के साथ उन्नति होती है।
आज सुनें श्री हनुमान चालीसा

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1946- प्राध्यापक और रचनाकार असग़र वजाहत का जन्म हुआ था।
1956- समकालीन कवि एवं लेखक ज्योति खरे का जन्म हुआ था।
1995 – भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1877 – अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री तोरु दत्त का निधन हुआ था।
1957 – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का निधन हुआ था।

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहेगा। आपके स्थाई काम यथावत चलते रहेंगे। लेकिन यदि आप किसी नये काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसमें अड़चने आ सकती है।धन अपव्यय की संभावना भी बन रही है। क्या करें— छोटी कन्याओं को दूध,दही का दान करें।

वृष राशि- आज आपकी पहले से चली आ रही किसी समस्या का स्थाई समाधान हो सकता है। आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। यदि आपका जीवन साथी से मतभेद चल रहा हैं तो, आज सुलह की कोशिश करें,आपके संबंध सुधर सकते हैं। आप युवा वर्ग से हैं,तो आज आपका प्रेम संबंध स्थापित हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्थान में बीजेपी नेता को गैंगस्टर रोहित गोदारा की धमकी, 7 दिन में 5 करोड़ दो वरना मिलेगी मौत

मिथुन राशि-आज आपके प्रतिद्वन्दी या शत्रु परास्त होंगे। आपको किसी निजि परिजन की ओर से प्रसन्नता मिल सकती है। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यदि आपका कहीं पैसा रुका हुआ है,तो आज वापस आने की पूरी संभावना है। वेरोजगार लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ और सफलता का सूचक है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : चलती ट्रेन के गेट पर मोबाइल छीना, लूट का शिकार युवक की गिरकर मौत

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने के लिए काफी सक्रिय रह सकते हैं। आप व्यवसाय वर्ग से है,तो आपको व्यवसाय विस्तार हेतु अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

सिंह राशि-आज आपको अपनी दिनचर्या सुनिश्चित करनी होगी। अन्यथा आप बेमतलब के कामों में समय खराब कर सकते हैं। धन का दुरुपयोग भी संभव है। माता और स्थाई संपत्ति को लेकर भी आप परेशान रह सकते। अतः आज आपको संयम और धैर्य के साथ दिन व्यतीत करना होगा। दिन अनुकूल बनाने के लिए ॐ विष्णवे नमः मंत्र का जप करें।
कन्या राशि-आज आपके मस्तिष्क में उठने वाले विचार काफी रचनात्मक रह सकते हैं। जिसका आप फायदा उठा सकते हैं। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे,और कोई शुभ सूचना भी आपको आज मिल सकती है। आर्थिक लाभ भी आज आपको हो सकता है।

तुला राशि-आज आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे। लेकिन मानसिक द्वन्द अथवा मानसिक विचलन के कारण आप परेशान रह सकते हैं। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपको कार्य स्थल में बहुत सावधानी रखनी होगी,अन्यथा आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं। दिन अनुकूल बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपका कोई विशेष कार्य सिद्ध हो सकता है,नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को उन्नती और प्रगतिकारक अवसर मिल सकते हैं। जो लोगनौकरी पाने के लिए प्रयत्नशील हैं,उन्हें आज किसी पदासीन व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कई वर्षों बाद मंगलवार को आई हनुमान जयंती, हनुमान मंदिरों में सुबह से ही लगा भक्तों का तांता

धनु राशि-आज आपको काफी संभलकर चलने की जरूरत है। खासकर यदि आपको धन संबंधी या किसी कीमती वस्तु जैसे जमीन आदि को ख़रीदने व बेचने के बारे में निर्णय लेना हो तो आज टालने की कोशिश करें। नौकरी-व्यवसाय में भी अनावश्यक फेरबदल करने से बचें।
मकर राशि-आज आपको किसी परिवारी जन के कारण प्रसन्नता मिल सकती है। यदि आप अविवाहित हैं, और रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपको किसी संम्पन्न घर से रिश्ता मिल सकता है। आज आपको धन का लाभ भी हो सकता है।
कुम्भ राशि-आज आपका कोई विशेष कार्य सिद्ध हो सकता है।यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपको कोई उपलब्धि या पदोन्नति मिल सकती है। व्यवसाय में भी धन लाभ की संभावना है। लेकिन जोश में होश बनाये रखें।
मीन राशि-आज आपको नियमित कार्यों में ही अधिक समय देना होगा। किसी नई गतिविधि से जुड़ना उचित न होगा। यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं, तो आज आपको कार्य स्थल में सावधानी से रहना होगा। अन्यथा किसी आरोप-प्रत्यारोप का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है,ख़ासकर जो किसी किसी उच्च शिक्षण संस्थान या पसंदीदा विषय में प्रवेश पाना चाहते हैं।
आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *