भीमताल… #राजनीति : भवाली नगर पालिका अध्यक्ष, भीमताल ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य सहित 25 प्रधान भाजपा से कांग्रेस शामिल, रैली में किया गया स्वागत

भीमताल। नगर पालिका भवाली के अध्यक्ष और भीमताल ब्लॉक प्रमुख सहित 25 ग्राम प्रधान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

हल्द्वानी… #ब्रेकिंग : कोरोना से जिंदगी की जंग लड़ रही वृद्धा ने तोड़ा दम, नैनीताल की है मृतका, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

आज कांग्रेस की रैली के दौरान भाजपा समर्थित भवाली के नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, और भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट 25 ग्राम प्रधानों के साथ कांग्रेस में शमिल हो गए हैं। हरीश बिष्ट की जिला पंचायत सदस्य पत्नी गीता बिष्ट भी कांग्रेस में शामिल होने वालों में शामिल हैं।


दरअसल भीमताल विकास खंड का काफी बडा हिस्सा नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतरगत आता है। यही वजह है कि यशपाल आर्या व संजीव आर्या के भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में जाने के बाद से ही उनके समर्थकों के भी कांग्रेस में जाने के कयास लगाए जा रहे थे।

सितारगंज… #आग से खेल : पालिका की दस हजार डस्टबीन, मर्करी लाइट्स, जैनरेटर, पास की फर्नीचर की दुकान में रखा फर्नीचर सब खाक, आग बुझी

आज इलाके में यशपाल आर्या व संजीव आर्या के अभिनंदन के लिए आयोजित रैली में उनके समर्थकों के भी कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले सभी जन प्रतिनिधि आर्या पिता—पुत्र समर्थक ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *