सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, सुनिए मन को शीतलता प्रदान करने वाला भजन और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए अपना आज का राशिफल

20 जुलाई 2022, बुधवार, मंगला गौरी व्रत का दूसरा दिन, सूर्योदयः प्रातः 05:19:00, सूर्यास्तः सायं 06:41:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः- 1944, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, श्रावण माह, कृष्ण पक्ष,सप्तमी तिथि 07:36:00 तक तदोपरान्त अष्टमी तिथि, सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्य और अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी है। रेवती 22:08:38 तक तदोपरान्त अश्विनि नक्षत्र, रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध हैं तथा अश्विनि नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। सुकर्म योग 12:42:00 तक तदोपरान्त धृति योग, शुभ गुलिक काल 10:44:00A.M बजे से 12:27:00P.M बजे तक, बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है। राहु काल 12:27:00 बजे से 02:10:00 तक। यह तिथि राज सम्बन्धी कार्यों के लिए, विवाह, अन्नप्राशन व गृह प्रवेश के लिए शुभ है।
आज के दिन जन्में थे ये प्रसिद्ध लोग
1820 – सार्वजनिक कार्यकर्ता गणेश वासुदेव जोशी का जन्म हुआ था।
1929 – हिंदी फिल्म अभिनेता राजेंद्र कुमार का जन्म हुआ था।
1921 – प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार तथा तबला वादक सामता प्रसाद का जन्म हुआ था।
1969 – अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1914 – आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक बालकृष्ण भट्ट का निधन हुआ था।
1922 – असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक चन्द्रनाथ शर्मा का निधन हुआ था।
1972 – प्रसिद्ध हिंदी पा‌र्श्वगायिका गीता दत्त का निधन हुआ था।
1966 – भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का निधन हुआ था।
2016 – अयोध्या-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के मुख्य पैरोकार हाशिम अंसारी का निधन हुआ था।
खास अपडेट
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने संबद्ध कॉलेजों में 20 से 27 जुलाई तक होने वाली समस्त परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। कांवड़ यात्रा के चलते रास्ते बंद होने एवं कॉलेजों में शिविर लगने से विवि ने परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया है। विवि के अनुसार 20-27 जुलाई तक जो भी पेपर प्रस्तावित हैं वे सभी स्थगित रहेंगे। विवि इन परीक्षाओं की नई तिथियों की अलग से घोषणा करेगा। विवि ने कॉलेज और छात्रों को उक्त फैसले के अनुसार ही कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
आज की सुबह सुनिए मन को शीतलता प्रदान करने वाला यह भजन

आचार्य पंकंज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए दोपहर तक तो कुछ उलझन वाला रह सकता है, लेकिन दोपहर के बाद समय आपके अनुकूल रहेगा। विपरीत परिस्थितियों के बीच भी आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नति और प्रगतिकारक अवसर मिलने शुरू होंगे।आपके घर में मांगलिक उत्सव की भी संभावना बन रही है। प्रोपर्टी संबंधी कोई विवाद हो तो,सुलझने के आसार बनेंगे। वाहन का सुख भी आज आपको मिल सकता है।
वृष राशि-आज का दिन पिछले दिनों के अनुपात में आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। छोटी-छोटी बातों पर आप उत्तेजित हो सकते हैं। जल्दबाज़ी में कोई अनुचित निर्णय लेने की संभावना भी बन रही है। धन अपव्यय की भी संभावना बन सकती है। अतः दिन को अनुकूल बनाने के लिए भगवान शिव की पूजा अर्चना करें।
मिथुन राशि- आज का दिन लगभग आपके अनुकूल ही रहने वाला है। आपके पिछले रुके हुए कार्यों में मध्यान्ह के बाद सुधार होने की संभावना बन रही है। आप किसी अर्थपरक यात्रा पर भी जा सकते हैं। अथवा नौकरी के सिलसिले में घर से दूर जा सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ पैसा आपके सकारात्मक प्रयास से आज वापस आ सकता है। यदि आप प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले व्यक्ति हैं,तो आज आपके दैनिक मानदेय में वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। खासकर आज आपका बौद्धिक चिंतन काफी सर्जनात्मक और रचनात्मक रहने वाला है। आप स्वयं की सूज़बूझ व अनुभवों के द्वारा कार्य क्षेत्र में कोई बदलाव कर सकते हैं, जिसके दूरगामी परिणाम काफी अच्छे होंगे। राजकीय कर्मचारीयों को आज विभाग से प्रशस्ति पत्र या पदोन्नति मिल सकती है। बेरोजगार युवाओं को भी अच्छे मौक़े मिलेंगे।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ कारक है।आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे।लेकिन आज आपको जोखिमों वाले कार्य हाथ में नही लेने चाहिए। आपके कार्यस्थल में कामकाज को लेकर घटनाक्रम काफ़ी तेजी से बदल सकते हैं। घर से दूर जाने का भी योग बन रहा है।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज को लेकर आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी के कारण आपके कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते हैं। विचार शक्ति व निर्णय शक्ति भी आज कमजोर रह सकती है।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। यदि आप रोजगार संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं,तो आज आपको आशानुकूल परिणाम मिल सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज व्यापार विस्तार के सुनहरे अवसर मिलने वाले हैं। आज आप साझेदारी में व्यवसाय की शुरुआत भी कर सकते हैं। तथा परिवार में हंसी-ख़ुशी का माहौल बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड के टिहरी से अपहृत लड़की हिमाचल के चिरगांव में मिली, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। रुके हुए काम तेजी से सुधरने शुरू होंगे।रोज़गार की दिशा में किये जाने वाले आपके प्रयास आशानुकूल परिणाम दिलाने वाले होंगे । आपकी रुकी हुई पदोन्नति का रास्ता भी आज खुल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कल शुक्रवार 26 अप्रैल से प्रारम्भ होगा जाखन देवी रोड में डामरीकरण का कार्य

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके दैनिक कामकाज तो अधिक प्रभावित नहीं होंगे,लेकिन का दिन विवादग्रस्त रह सकता है। मानसिक तौर पर भी आप काफी भ्रमित और अशांत रह सकते हैं। अतः आज आपको संयम व धैर्य के साथ दिन व्यतीत करना चाहिए।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।आपके प्रस्तावित कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी व्यवसाय में आपको अपेक्षित लाभ मिलेगा। मकान, वाहन का सुख मिलने का भी योग बन रहा है। तथा घर में शुभ कार्य होने का योग भी बन सकता है।
कुम्भ राशि-आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं,तो आज आपको सुनहरे मौके मिल सकते हैं। अस्थायी कर्मचारियों को स्थायित्व का लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। यदि आप व्यवसाय संबंधी किसी अन्य गतिविधि से जुड़ना चाहते हैं,तो उसके भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आप धन निवेश के बारे में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। लेकिन निर्णय सोच-विचार कर ही लें। आज आपको वाणी पर खास नियंत्रण रखने की जरुरत है।
आपका दिन शुभ हो!

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल ब्रेकिंग: जंगल में मिला लगभग 20 दिन पुराना सड़ा-गला अज्ञात शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *