सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

09 अगस्त 2022,.मंगलवार, भारतीय क्रान्ति दिवस अथवा अगस्त क्रांति दिवस, नागासाकी दिवस, भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवस, विश्व आदिवासी दिवस, सावन भौम प्रदोष व्रत, सूर्योदय: प्रातः 05: 29: 00, सूर्यास्तः. सायं 06: 31: 00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन वर्षा ऋतु, श्रावण माह, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि 17: 46: 07 बजे तक तदोपरान्त त्रयोदशी तिथि, द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं तथा त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं। मूल नक्षत्र 18: 34: 24 तक तदोपरान्त पूर्वा आषाढ़ा नक्षत्र, मूल नक्षत्र के स्वामी केतु देव हैं तदोपरान्त पूर्वा आषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव हैं। विषकुंभ योग 23: 35: 00 तक तदोपरान्त प्रीति योग, शुभ गुलिक काल 02: 06:00 से 03: 46: 00 तक, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए, आज का राहु काल 07: 26: 00 एएम से 09: 06: 04 एएम तक, यह तिथि यात्रा को छोड़कर सभी धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है।
आज मंगलवार को सुनें श्री हनुमंत महिमा


आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1201: अंग्रेजी इतिहासकार और व्यापारी अर्नोल्ड फिज़ थेड्मर का जन्म हुआ था।
1537: इतालवी गणितज्ञ और खगोलशास्त्री फ्रांसिस्को बारोज्ज़ी का जन्म हुआ था।
1603: जर्मन.डच धर्मशास्त्री और शैक्षणिक जोहानिस कॉसियस का जन्म हुआ था।
1631: अंग्रेजी कविए नाटककार और आलोचक जॉन ड्राइडन का जन्म हुआ था।
1876: बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर ;1922.27 ईण्द्ध और मंचूरिया रहे लॉर्ड लिटन द्वितीय का जन्म हुआ था।
1891: संयुक्त प्रांत के राज्यपाल फ्रान्सिस वर्नर वाईली का जन्म हुआ था।
1892: विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री रंगनाथन एसआर का जन्म हुआ था।
1893: उपन्यासकार शिवपूजन सहाय का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
2002: प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार रामकिंकर उपाध्याय का निधन हुआ था।
2016: अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ एवं उन्नतिकारक रहने वाला है। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपका कोई विशेष कार्य हल हो सकता है। यदि आप नौकरी व्यापार हेतु देश से बाहर जाने की योजना पर काम रहे हैं, तो आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है। सन्तान की प्रगति से ख़ुशी मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य की संभावना बनेगी। आपके दैनिक कामकाज भी संतोषपूर्वक व्यतीत होंगे, लेक़िन सामाजिक अथवा राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज विवादित बयानबाज़ी से बचना चाहिए। जमीन आदि खरीदनी हो तो, संबंधित जमीन के कागजातों की अच्छे ढ़ंग से जांच पड़ताल अवश्य करें।

वृष राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज पूर्ववत चलते रहेंगे।नये व्यवसाय की स्थापना व स्थानांतरण आदि के लिए दिन अनुकूल है। आज आप पूर्व नियोजित भ्रमण पर जा सकते हैं। लेक़िन दिन के कार्यक्रम को सूचीबद्ध अवश्य करें। अन्यथा आप व्यर्थ के कार्यों में समय बिता सकते हैं।आज आपका रुझान धर्म कर्म की ओर भी रह सकता है।

मिथुन राशि. आपके लिए आज का दिन भी काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। आपके कामकाज में उन्नति और प्रगति की अच्छी संभावनाएं बन रही है। किसी परिवारी व्यक्ति के कारण आपके कार्य हल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढेगी। पारिवारिक रिश्तों में भी सामंजस्य स्थापित होगा। कुल।मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल ब्रेकिंग: धर्मपुर में बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची चीख-पुकार

कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में आशानुकूल प्रगति होगी। आपको प्रस्तावित कार्यों में भी अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। किसी प्रकार के विवाद व क़ानूनी प्रक्रिया से जूझ रहे लोगों को आज राहत मिल सकती है। यदि आप टीम लीडर के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज रणनीतिक तौर पर काफ़ी सफल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जानलेवा हमले में घायल छात्रा के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार- सीएम

सिंह राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे।लेक़िन आज आप मानसिकतौर पर अस्थिर रह सकते हैं। निर्णय लेने की स्थिति में आप जल्दबाज़ी कर सकते हैं। सन्तान पक्ष से विवाद की स्थिति में संयम रखें। हालाँकि आपके दैनिक कामकाज व प्रस्तावित कार्य अपेक्षानुसार पूरे होंगे। आदित्य ह्र्दयस्तोत्र का पाठ करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कन्या राशि. आज का दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी.व्यवसाय से आशानुकल परिणाम प्राप्त होंगें। आय के साधनों में बृद्धि होगी। हालाँकि धन ख़र्च भी अधिक हो सकता है। करियर संबंधी लम्बित कार्य हल होंगे। अधिकारियों से काम निकालने में भी आप सफल हो सकते हैं। नवीन रोज़गार से जुड़ने की भी आज अच्छी संभावनाएं बन रही है । कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है।

तुला राशि.आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि आज आपको दैनिक कार्यों में ही अधिक ध्यान देना चाहिए। और कामकाज से संबंधित कोई नया प्रयोग करें। नौकरी वर्ग से जुड़े लोगों को सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल रखना होगा। और कार्यस्थल में विवाद की स्थिति में संयम रखना। ऐसी भी संभावना बन रही हैए कि आपकार्यस्थल अथवा अपने सामाजिक परिवेश में लोगों के बहकावें में आकर विद्रोहात्मक रवैया अपना सकते हैं।
वृश्चिक राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। पूर्वजों की अच्छी पृष्ठभूमि के कारण आपको सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। घर से दूर अथवा विदेश संबंधी कार्यों में भी प्रगति होगी कार्य विशेष को लेकर किये जाने वाले प्रयास सफल होंगे।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़ी सभी अपेक्षाएं पूर्ण होंगी।आपको नवीन रोज़गार से जुड़ने के अवसर हासिल होंगे। घर और कार्यस्थल में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी हल हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  सिरमौर के राजगढ़ में गरजे सुक्खू : लोकतंत्र की हत्या का प्रयास कर रही भाजपा

मकर राशि.आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर को लेकर पिछला संघर्ष कम होगा।नौकरी में उन्नति मिलने की संभावना बन सकती है। यदि आपने हालफिलहाल कोई प्रतियोगी परीक्षा अथवा साक्षात्कार दिया हैए तो आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है। लेक़िन अनावश्यक धन खर्च की संभावना बन सकती है।
कुम्भ राशि.आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोष जनक ढंग से व्यतीत होंगे। पैसों संबंधी योजनायें आपकी सफल होंगी। यदि आप किसी प्रोजेक्ट अथवा किसी महत्वकांक्षी योजना पर काम कर रहे हैंए तो उसकी सफलता के आसार आपको दिखने लगेंगे। नजदीकी परिजन के सहयोग से भी आपका कोई कार्य हल हो सकता है।
मीन राशि. आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े काम यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षानुसार प्रगति होगी। यदि आप शासकीय व्यवस्था से जुड़े अधिकारी हैंएतो आज आपके कार्यों की प्रसंशा हो सकती है। रोज़गार पाने के लिए संघर्षरत लोगो को भी आज अच्छे मौके मिल सकते हैं। कुल मिलाकर करियर के लिहाज़ से आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है।
आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *