सुप्रभात… आज का पंचांग, आज महाअष्टमी व्रत और रोजे का सातवां दिन, आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना राशिफल

9 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 99वॉ दिन है। साल में अभी और 266 दिन बाकी है। चंद्रमा रात्रि 9 बजकर 51 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा। आज श्रीदुर्गाष्टमी व्रत । आज मां के महागौरी रूप की पूजा की जाती है। आज का शुभ मुहूर्त 9 अप्रैल 2022 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। आज रमजान माह का सातवां रोजा है। सहरी 04:41, इफतार 18:46 कल सहरी सुबह 04:40
सूर्योदयः- प्रातः 05:46:00
सूर्यास्तः- सायं 06:14:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2079, शक संवतः- 1944, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, चैत्र माह, कृष्ण पक्ष,अष्टमी तिथि 10:26:00 तक तदोपरान्त नवमी,अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं तथा नवमी तिथि की स्वामिनि दुर्गा जी हैं। पुनर्वसु नक्षत्र 04:06:00 तक तदोपरांत पुष्य नक्षत्र। पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु हैं तथा पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं। अतिगंड योग 11:45:32 तक तदोपरान्त सुकर्म
योग,शुभ गुलिक 06:02:00 से 07:37:00 तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से अदरक खाकर निकलें। राहु काल 09:12:00 से 10:48:00 तक, इस तिथि में नारियल नहीं खाना चाहिए तथा यह तिथि आभूषण, रत्न खरीदने और धारण करने के लिए शुभ है।

आज के दिन इनका हुआ था जन्म
वर्ष 1948 में प्रसिद्ध अभिनेत्री और वालीवुड के महान अभिनेता बच्चन की पत्नी जया बच्चन का जन्म हुआ था। इसी दिन 1965 में सत्यास्मि मिशन संस्थापक धर्म गुरुस्वामी सत्येंद्र का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथी
1756 में इसी दिन बंगाल के नवाब अली वर्दी खान का 80 वर्ष की आयु में निधन।
वर्ष 2010 में स्वतंत्रता पूर्व जिम्बाब्वे के प्रधानमंत्री बिशप एबेल मुजोरेवा का निधन हुआ था।

आज का इतिहास
1965 में इाज के ही दिन कच्छ में भारत पाक के बीच युद्ध छिड़ा था। 2011 में इसी दिन अन्ना हजारे को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के लिए एक करोड़ रूपए के आईआईपीएम रवीन्द्रनाथ टैगोर अन्तरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई। 2020 में आज के ही दिन भयानक कोरोना नामक बिमारी असर का 100 दिन पूरे हुए थे।

आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी अर्थपरक काम की शुरुवात कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आज आप काफी सकारात्मक बने रहेंगे और सारी ऊर्जा काम धन्धे की तरफ केन्द्रित रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  1 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

वृष राशि- आज आपका मन उदास और बेचैन रह सकता है।लेकिनआपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। यदि आप नया व्यवसाय करने या नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपको कोई मौका मिल सकता है। अनावश्यक भागदौड़ भी आपकी आज संभव है।

मिथुन राशि-आज आप मानसिक रूप से उत्साहित एवं बौद्धिक रूप से काफी रचनात्मक रह सकते हैं। यदि आप तकनीकी कार्य या किसी अन्य रचनात्मक कार्य से जुड़े हैं, तो आज आप स्वयं में निखार ला सकते हैं। आपको आज मान-सम्मान भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : मसूरी के हाथीपांव के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की कार, तीनों की मौत

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है।लेकिन आलस्य के कारण आप ज्यादा उपलब्धि हासिल नही कर पायेंगे। यदि आज आप अपने कार्यों में सफलता चाहते हैं, तो मानसिक द्वंद और आलस्य छोड़ना होगा।

सिंह राशि-आज आप आर्थिक गतिविधि से जुड़ सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज स्थानपरिवर्तन भी संभव है। आज आपको धन लाभ या रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।लेकिन अपव्यय की भी काफी संभावना है।
कन्या राशि-आज आपको नौकरी में तरक्की और व्यापार में उन्नति मिल सकती है। मित्र या जानकर व्यक्ति के सहयोग से आपको कोई बड़ी उपलब्धि भी मिल सकती है। यदि आप नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो आज प्रयास सफल हो सकते हैं।

तुला राशि-आज आपको थोड़े परिश्रम से अधिक लाभ मिल सकता है। आपसे सम्बंधित विषय के,विशेषज्ञ का मार्गदर्शन भी आपको मिल सकता है।

वृश्चिक राशि-आज आपको दैनिक कार्यों में ही ध्यान केन्द्रित रखना होगा। क्योंकि आज आपके कार्यों में वेबजह उलझन आने की संभावना है। आंशिक शारीरिक कष्ट भी आपको रह सकता है।

धनु राशि-यदि आपका व्यवसाय में कोई साझेदार है,तो आज विश्वास कायम रखने का प्रयास करे,अन्यथा छोटी सी बात पर भी बड़ा मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिन्तित रह सकते हैं। आज आपको कोई भी नया काम शुरू नही करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : एलबीएस कालेज हल्दूचौड़ की छत पर चढ़े आंदोलनकारी छात्र, पेट्रोल की केन व माचिस साथ ले गए, आत्मदाह की दी धमकी

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में अच्छा तो कुछ में संघर्षकारक रहने वाला है। जो लोग नौकरी या व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें कुछ वेबजह की समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।लेकिन जो नौकरी व्यवसाय के लिए संघर्ष कर रहे हैं उन्हें आज सफलता मिल सकती है।
कुम्भ राशि-आज आपके पेट में, विकार होने की संभावना हैं। संतान से किसी विषय को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। यदि आप किसी जिम्मेदारी वाले पद पर काम करते हैं, तो आज आपको जनता या अधीनस्थ कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि-आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी विषय वस्तु का आपको सुख मिल सकता है। माता से खुशी मिल सकती है। आज आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं। जमीन संबंधी यदि कोई विवाद हो,आज उसके भी सुलझने के पूरे आसार हैं।

आपका दिन शुभ हो!

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *