सुप्रभात : आज का पंचांग, शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न, आज के दिन आपका जन्म हुआ अवश्य पढ़ें यह खबर

19 जून 2021,शनिवार , विक्रम संवत – 2078, आनन्द, शक सम्वत – 1943, प्लव, पूर्णिमांत – ज्येष्ठ, अमांत – ज्येष्ठ, वार – शनिवार, त्यौहार और व्रत – महेश नवमी, सूर्योदय – 5:45 एएम
सूर्यास्त – 7:10 पीएम, चन्द्रोदय – 1:34 पीएम, चन्द्रास्त – 1:48 एएम, अयन – उत्तरायण
द्रिक ऋतु – ग्रीष्म,शुक्ल पक्ष नवमी – Jun 18 08:39 पीएम – Jun 19 06:45 पीएम, शुक्ल पक्ष दशमी – Jun 19 06:45 पीएम – Jun 20 04:21 पीएम,
नक्षत्र :हस्त – Jun 18 09:37 पीएम – Jun 19 08:28 पीएम, चित्रा – Jun 19 08:28 पीएम – Jun 20 06:49 पीएम,
करण : बालव – Jun 18 08:39 पीएम – Jun 19 07:46 एएम, कौलव – Jun 19 07:46 एएम – Jun 19 06:45 पीएम, तैतिल – Jun 19 06:45 पीएम – Jun 20 05:37 एएम, गर – Jun 20 05:37 एएम – Jun 20 04:21 पीएम,
योग: वरीयान – Jun 19 02:47 एएम – Jun 20 12:05 एएम, परिघ – Jun 20 12:05 एएम – Jun 20 08:59 पीएम, सूर्य का समय और राशि: सूर्योदय – 5:45 एएम, सूर्यास्त – 7:10 पीएम,
सूर्य मिथुन राशि पर है, चन्द्रोदय – Jun 19 1:34 पीएम, चन्द्रास्त – Jun 20 1:48 एएम, चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा (पूरा दिन-रात)
शुभ काल : अभिजीत मुहूर्त – 12:01 पीएम – 12:55 पीएम,अमृत काल – 02:46 पीएम – 04:17 पीएम ब्रह्म मुहूर्त – 04:09 एएम – 04:57 एएम, अशुभ काल :राहू – 9:06 एएम – 10:47 एएम
यम गण्ड – 2:08 पीएम – 3:49 पीएम, कुलिक – 5:45 एएम – 7:26 एएम, दुर्मुहूर्त – 07:33 एएम – 08:26 एएम वर्ज्यम् – 03:55 एएम – 05:25 एएम: आनन्दादि योग :मृत्यु Upto – 08:28 पीएम

शनिवार की सुबह इस तरह करह न्याय के देवता शनि देव को प्रसन्न

आज का इतिहास

1269: सभी यहुदियों को फ्रांस के राजा लुई ने एक खास बैज पहनने का हुक्म दिया।
1716: सैनिक बंदा सिंह बहादुर, मुगलों के अजेय होने का भ्रम तोड़ने वाले प्रसिद्ध सिख को बादशाह फरूखसियर के आदेश पर यातनाएं दी गई और मौत के घाट उतार दिया गया।
1843: ‘दास कैपिटल’ के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स का विवाह हुआ।
1910: पहला फादर्स डे वाशिंगटन में मनाया गया।
1945: म्यांमा के आंग सान सू की का जन्म आज, लोकतंत्र की अलख जगाने वाली समाजसेविका थी।
1947: सलमान रश्दी जो मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार थे, इनका जन्मदिवस आज।
1948: पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को सोवियत संघ ने बंद कर दिया।
1970: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस आज।
1981: भू स्थैतिक उपग्रह एपल का भारत ने अपने सफल प्रक्षेपण किया।
1991: हंगरी को अपने कब्जे से सोवियत संघ ने आजाद किया।
1968: 50,000 लोगों ने मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया।
2005: ओफ़्रा विनफ्रे को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों की सूची में फोर्ब्स पत्रिका ने पहला स्थान दिया।
2008 : उत्तराखण्ड सरकार ने गंगा पर निर्माणाधीन 480 मेगावाट की पाला मनेरी व 380 मेगावाट की भैरोंधारी परियोजना को स्थगित किया।
2012 : पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने अवमानना के मामले में दोषी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को पद पर बने रहने के लिए गत 26 अप्रैल से ही अयोग्य करार दिया है।

19 जून को जन्मे व्यक्ति

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : अवैध खनन के गोरखधंधे में लिप्‍त खनन निदेशक पैट्रिक निलंबित

डेनमार्क के भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता आजे नील्स बोर का जन्म 1922 में हुआ।
मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म 1947 को हुआ।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्म
मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल का जन्म

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेट ब्रेकिंग : हार्दिक पांड्या पर बीसीसीआई ने लिया बड़ा एक्शन, गलती दोहराई तो लगेगा एक मैच का बैन

19 जून को हुए निधन
2008: पत्रकार वरुन सेन गुप्ता का देहांत हुआ
1949: भारतीय दार्शनिक सैयद जफरुल हसन का निधन हुआ

आपका भी जन्मदिन है आज तो पढ़ें कैसे हैं आप

अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 19 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल ब्रेकिंग : डा. अतुल वर्मा बने हिमाचल के डीजीपी, संजय कुंडू ने सौंपा कार्यभार

स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातकों में अंक एक और दो की सभी विशेषताएं पाई जाती हैं। ये जातक अत्यंत बुद्धिमान एवं कार्य करने में दक्ष होते हैं। भाग्योदय प्राय:21 से 24 वें वर्ष के मध्य होता है। 30 वें वर्ष के आसन्न किसी विशिष्ट क्षेत्र में स्थायी कीर्ति अर्जित करने में सफल होते हैं।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष मन में नई महत्वाकांक्षाएं जन्म लेंगी। अधिकांश योजनाओं में अनुकूल सफलता मिलेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। अधूरे पड़े कार्यों में गति आएगी। प्यार रोमांस के क्षेत्र में सफलता मिलेगी पारिवारिक विषमताएं दूर होंगी। सन्तान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। परीक्षाओं में उत्तम सफलता एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सेना, सीए, बैंक, वकालत, पुलिस, औद्योगिक उत्पादन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय की प्रगति एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। सेना, चिकित्सा, पुलिस आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *