सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, सुनें श्री राम कथा और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

07 सितम्बर 2022, बुधवार, राष्ट्रीय पोषाहार सप्ताह, ब्राजील का स्वतंत्रता दिवस ब्राजील, कनाडा व अमेरिका में मजदूर दिवस, सूर्योदयः प्रातः 05: 48: 00, सूर्यास्तः सायं 06: 12: 00
आज का पंचांग

विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, भाद्र माह, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि 17: 28: 07 बजे तक तदोपरान्त त्रयोदशी तिथि, द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं तथा त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं। उत्तरा आषाढ़ा नक्षत्र 16: 00: 00 तक तदोपरान्त श्रवण नक्षत्र, उत्तरा आषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं तथा श्रवण नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव हैं। शोभन योग 25: 15: 00 तक तदोपरान्त अतिगंड योग, शुभ गुलिक काल 10: 44: 00एएम से 12: 19: 00 एएम तक, बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है आज का राहु काल 12: 19: 00 से 01: 53: 00 तक, यह तिथि यात्रा को छोड़कर सभी धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है।

आज की सुबह सुनें श्रीराम कथा

आज के दिन हुआ था इन प्रसिद्ध लेागों का जन्म
1908: अमेरिकी फुटबॉल कोच पॉल ब्राउन का जन्म हुआ था।
1909: ग्रीक – अमेरिकी अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और लेखक एलिया कजान का जन्म हुआ था।
1922: ब्रिटिश लेखक, निर्माता और अभिनेता डेविड क्रॉफ्ट का जन्म हुआ था।
1940: इंडोनेशियाई राजनेता और चौथे राष्ट्रपति अब्दुर्रहमान वाहिद का जन्म हुआ था।
1948: मलयालम फ़िल्म अभिनेता ममूटी का जन्म हुआ था।
1984: रूसी टेनिस खिलाड़ी वेरा ज़्वोनारेवा का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1566: तुर्क के सुल्तान सुलेमान प्रथम का निधन हुआ था।
1998: स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल केण् एमण् चांडी का निधन हुआ था।
1997: जैरे के राष्ट्रपति मोबुतु सेस सीको का निधन हुआ था।
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लेक़िन आज आपको कामकाज में नये प्रयोग या फ़ेरबदल से परहेज़ करना चाहिए।हालाँकि प्रस्तावित कार्यों में आज भी प्रगति होनी की संभावना है। रोज़गार से जुड़ने के लिए किए जाने वाले प्रयासों में सफलता मिलने की संभावनाएं बनेंगी।अर्थपरक लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है। भूमि -वाहन की ख़रीद-बिक्री के बारे में आज निर्णय सोच.विचार के बाद ही लें। अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग मिलने की संभावना है। वैचारिक रूप से आज भी आप व सकारात्मक व क्रिएटिव रहने वाले हैं। लेकिन पारिवारिक मतभेद रहने की आज भी संभावना बन रही है।
वृष राशि.आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति यथावत चलते रहेंगे। कामकाज को लेकर आज व्यस्तता भी रह सकती है, लेक़िन लाभ के साधन यथावत बने रहेंगी। शिक्षा संबंधी व स्वरोजगार की स्थापना हेतु किये जाने वाले प्रयास सफल होते हुए दिखाई देंगे। जमीन-वाहन की खरीद विक्री का योग आज भी बन रहा है। गत दिनों की भांति आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक मतभेद दूर होने शुरू होंगे। करियर से जुड़े लोगों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके ज़रूरी व प्रस्तावित कार्य आज भी प्रगति में रहेंगे, लेक़िन कामकाज को लेकर आज थोड़ा दभागदौड़ अधिक रह सकती है। वैचारिक तौर पर आज भी आप सकारात्मक रहेंगे। धन संबंधी मामलों में जल्दबाजी में निर्णय लेना उचित न होंगा। हालाँकि लम्बे समय से रुके हुए पैसों की वापसी की अच्छी संभावना बन रही है।

कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में गत दिनों की अपेक्षा आज सुधार की संभावना बन रही है। आत्मविश्वास आज भी आपका काफ़ी अच्छा रहने वाला है। किसी विषय.वस्तु के बारे में आप उचित निर्णय लेने में सफल हो सकते हैं। यदि आप करियर संबंधी व अन्य किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको आशानुकल परिणाम मिल सकते हैं। आज आपको प्रेमी-प्रेमिका की ओर से विवाह का प्रस्ताव भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : नोएडा से ऋषिकेश घूमने आए युवा पर्यटकों के ग्रुप में से तीन लोग गंगा में बहे, एक युवती को बचाया, युवक- युवती लापता

सिंह राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आज आपको उन्नति और प्रगति के अवसर हासिल होंगे। यदि आप करियर से जुड़ी अथवा अन्य किसी समस्या से जूझ रहे हैंए तो आज आपकी समस्या का काफ़ी हद तक समाधान होना संभव है। करियर से जुडे पुराने लोगों व परिचितों से सहयोग मिलेगा। कुछ नये व्यापारिक संबंध भी बन सकते हैं। घर में ख़ुशनुमा माहौल रहेगा। हालाँकि अनावश्यक व लम्बी यात्रा से आपको परहेज करना चाहिए।कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।
कन्या राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। हालांकि आपके परिश्रम व सकारात्मक प्रयासों से आपको कार्यक्षेत्र में कुछ उपलब्धि हासिल हो सकती है। नये रोज़गार से जुड़ने के प्रयास सफल होंगे। यदि आप विदेश जाने के लिए व नौकरी में स्थानपरिवर्तन के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अथवा सामाजिक परिवेश में आज भी आपके लिए प्रतिष्ठा व मान.सम्मान की संभावना बन रही है।
तुला राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से ज़ुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति की संभावना बन रही है। आपके रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य भागदौड़ करने पर हल होंगे। विदेश से जुड़े कार्यों में आज भी प्रगति होगी। जमीन-जायदाद की ख़रीद विक्री की योजनायें सफल होंगी। आज आप परिवार के साथ किसी पर्यटक स्थल पर घूमने भी जा सकते हैं। वृश्चिक राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्यों में आशानुकल प्रगति होगी। आत्मविश्वास आज भी आज भी आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके लिए सबसे अच्छी बात यह हो सकती है, कि आज आपके महत्वपूर्ण कर्यो में प्रगति होने व अचानक धन लाभ की संभावना बन रही है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य का कुलपति बिष्ट ने किए निरीक्षण

धनु राशि.आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति के अवसर हासिल होंगे। आपके रुके हुए व प्रस्तावित कार्यों में आज भी प्रगति की संभावना है। हालाँकि आज आपको पूर्व निर्धारित कार्यों में केन्द्रित रहना चाहिए। इसके अतिरिक्त आपको सहकर्मियों व करियर से जुड़े अन्य लोगों से तालमेल बनाकर रखना होगा।
मकर राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में पूर्व दिनों की अपेक्षा आज सुधार की संभावना बन रही है। कामकाज को लेकर होने वाली अनावश्यक भागदौड़ में भी कमी आएगी।लेक़िन विरोधियों से आज आपको सतर्क रहना चाहिए। घर के लिए आप क़ीमती सामान की खरीदारी कर सकते हैं। क्रोध और जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति पर आज भी आपको नियंत्रण रखना चाहिए।
कुम्भ राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। जरूरी कार्यों की सफलता के लिए आज भी अधिक परिश्रम की ज़रूरत है। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। लेक़िन आज धन अपव्यय की भी संभावना बन रही है। निजि परिजनों से टकराव की भी संभावना है। अतः संयम व विवेक से काम लेना होगा। दिन की अनुकूलता के लिए शिव चालिसा का पाठ करें।
मीन राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों को लेकर आज थोड़ा संघर्ष रह सकता है,लेक़िन समुचित परिश्रम से लाभ के साधन दुष्प्रभावित नही होंगे। परिजनों व मित्र पक्ष से सहयोग मिलेगा। रुके हुए पैसों की वापसी संभव है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में विश्वास कायम होगा।
आपका दिन शुभ हो
आचार्य पंकज पैन्यूली
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक गुरु
98183 74801

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : शराब पीने पर डांटा…तो सबक सिखाने के लिए रेता था मासूम का गला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *